Wamiqa Gabbi’s New Look: अपने बालों के साथ ये क्या कर गईं वामिका गब्बी, बॉलीवुड में मचा धमाल: Video Viral

0
51
Wamiqa Gabbi's New Look: वामिका गब्बी ने लंबे बालों को अलविदा कहकर स्टाइलिश पिक्सी कट अपनाया. नए लुक में उनका बोल्ड अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है. इससे पहले पूजा हेगड़े भी शॉर्ट हेयर में नजर आई थीं.

Wamiqa Gabbi’s New Look: फिल्मी सितारों का नया लुक अक्सर फैशन और ब्यूटी ट्रेंड्स बनाता है. खासकर जब कोई एक्ट्रेस अपने लंबे बालों को छोड़कर अचानक शॉर्ट हेयरस्टाइल अपनाती है, तो फैंस के बीच इसकी चर्चा होना तय है. अब इसी लिस्ट में एक्ट्रेस वामिका गब्बी का नाम भी जुड़ गया है. हाल में वो एयरपोर्ट पर नजर आईं जिसके बाद से उनका लुक काफी चर्चे में है.

वामिका का नया पिक्सी कट (Wamiqa Gabbi’s New Look)

वामिका गब्बी ने अपने लंबे बालों को कटवाकर एक स्टाइलिश पिक्सी कट अपनाया है. उनका नया हेयरस्टाइल काफी बोल्ड और फ्रेश नजर आ रहा है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को अपने इस बड़े हेयर ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई.

ये देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reels/Db6JszaGwWP/

पूजा हेगड़े भी करा चुकी हैं शॉर्ट हेयरकट

वामिका से पहले पूजा हेगड़े भी अपने नए शॉर्ट हेयर लुक से फैंस को सरप्राइज कर चुकी हैं. पिछले महीने उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने नए छोटे बालों के साथ नजर आई थीं. वीडियो में पूजा अपने बालों में हाथ फेरते हुए काफी खुश दिखाई दीं.

फिल्मों में भी नजर आ रही हैं दोनों एक्ट्रेसेस

वर्कफ्रंट की बात करें तो वामिका गब्बी को हाल ही में ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के साथ देखा गया था. वहीं, पूजा हेगड़े हाल में वरुण धवन के साथ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आई थीं.