Asaduddin Owaisi: हिमंत बिस्वा के बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- असम सीएम के दिमाग में ट्यूबलाइट

0
179
Asaduddin Owaisi: हिमंत बिस्वा के बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- असम सीएम के दिमाग में ट्यूबलाइट
Asaduddin Owaisi: हिमंत बिस्वा के बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- असम सीएम के दिमाग में ट्यूबलाइट

हिमंता ने कहा था- ये हिंदू राष्ट्र, पीएम भी हिंदू ही होगा, ओवैसी बोले- उनको संविधान की समझ नहीं है
Asaduddin Owaisi, (आज समाज), मुंबई: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ा पलटवार किया है। रविवार को ओवैसी ने कहा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के दिमाग में ट्यूबलाइट है। उन्होंने कहा कि सरमा को संविधान की समझ नहीं है।

ओवैसी ने शनिवार को कहा था इस देश की पीएम हिजाब वाली बेटी भी बन सकती है। इसके जवाब में हिमंत ने कहा था कि संवैधानिक रूप से इसे कोई रोक नहीं है। कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन भारत एक हिंदू राष्ट्र है और प्रधानमंत्री हमेशा एक हिंदू व्यक्ति ही होगा।

हमारे देश में बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान दिया

एआईएमआईएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हिमंता ने संविधान की शपथ ली है। यह संविधान में कहां लिखा है? पाकिस्तान के संविधान में लिखा है कि सिर्फ एक समुदाय का व्यक्ति ही उस देश का पीएम और राष्ट्रपति बन सकता है। हमारे देश में बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान दिया। वह हिमंत बिस्वा सरमा से ज्यादा बुद्धिमान और पढ़े-लिखे थे।

मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने वाली पार्टियां ज्यादा दिन नहीं चलेंगी

वहीं इससे पहले शनिवार को असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। जो पार्टियां आज देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रही हैं, उनकी दुकान अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। इसके जवाब में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा था कि ओवैसी हिंदू राष्ट्र में ऐसे बयान नहीं दे सकते हैं। जो लोग ऐसे पदों पर बैठना चाहते हैं, उन्हें अपने इस्लामिक देशों में जाना चाहिए।

ऐसे बयानों का संविधान में कोई आधार नहीं: इमरान मसूद

कांग्रेस के इमरान मसूद ने हिंदू पीएम वाली टिप्पणी पर असम के सीएम की आलोचना की। मसूद ने कहा कि ऐसे बयानों का संविधान में कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म यह तय नहीं करता कि संवैधानिक पदों पर कौन बैठेगा।

राजनीतिक फायदे के लिए बार-बार सांप्रदायिक तनाव भड़काते है ओवैसी

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रकाश रेड्डी ने रविवार को ओवैसी पर राजनीतिक फायदे के लिए बार-बार सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी कट्टर धार्मिक सोच के आधार पर प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।

ये भी पढ़ें: सोमनाथ को तोड़ने वाले इतिहास के पन्नों में सिमटे: पीएम मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]