Vibrant Gujarat Summit: पीएम मोदी ने किया वाइब्रेंट गुजरात की रीजनल समिट का उद्घाटन, कहा- राजकोट को मिनी जापान बताने पर मेरा मजाक उड़ा

0
304
Vibrant Gujarat Summit: पीएम मोदी ने किया वाइब्रेंट गुजरात की रीजनल समिट का उद्घाटन, कहा- राजकोट को मिनी जापान बताने पर मेरा मजाक उड़ा
Vibrant Gujarat Summit: पीएम मोदी ने किया वाइब्रेंट गुजरात की रीजनल समिट का उद्घाटन, कहा- राजकोट को मिनी जापान बताने पर मेरा मजाक उड़ा

गुजरात में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देना समिट का उद्देश्य
Vibrant Gujarat Summit, (आज समाज), राजकोट: गुजरात में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से राजकोट की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह समिट 11 से 12 जनवरी तक चलेंगी।

इस दौरान पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित किया इसके बाद राजकोट में जीआईडीसी के मेडिकल डिवाइस पार्क का उद्घाटन किया। जापान, दक्षिण कोरिया, रवांडा और यूक्रेन के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। मोदी ने कहा, ये समिट 21वीं सदी के आधुनिक भारत की यात्रा है जो सपने से शुरू हुई और अटूट भरोसे तक पहुंच चुकी है।

22 से अधिक देशों के 350 प्रतिनिधि और देश्भर से 5,000 कारोबारी होंगे शामिल

राजकोट समिट में 22 से अधिक देशों के लगभग 350 विदेशी प्रतिनिधि और गुजरात समेत देश भर से 5,000 से ज्यादा कारोबारियों के शामिल होने की उम्मीद है। समिट में 1,500 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स सभी मेहमानों का स्वागत करेंगे।

सूरत और वडोदरा में भी आयोजित किए जाएंगे समिट

वाइब्रेंट गुजरात के सफल मॉडल की पहुंच और प्रभाव को और अधिक बढ़ाने के लिए, पूरे राज्य में चार वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कांफ्रेंस आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तर गुजरात क्षेत्र के लिए रीजनल कांफ्रेंस का पहला एडिशन 9-10 अक्टूबर 2025 को मेहसाणा में हुआ था। मौजूदा वक्त में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए समिट आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद दक्षिण गुजरात (9-10 अप्रैल 2026) और मध्य गुजरात (10-11 जून 2026) क्षेत्रों के लिए रीजनल कांफ्रेंस क्रमश: सूरत और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे।

भारत को दुनिया में मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने में सौराष्ट्र-कच्छ का बहुत योगदान

पीएम मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को दुनिया में मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने में सौराष्ट्र-कच्छ का बहुत योगदान है। राजकोट में 2.50 लाख से ज्यादा एमएसएमई हैं। यहां अलग अलग इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स में स्क्रू ड्राइवर से लेकर आॅटो पार्ट्स मशीन टूल्स, एयरोप्लेन, फाइटर प्लेन और रॉकेट तक के पॉर्ट्स बनते हैं।

इस दौरान पीएम ने अपने एक पुराने भाषण का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा, गुजरात का सीएम रहते हुए मैंने एक बार कहा था कि मोरबी, जामनगर और राजकोट एक दिन मिनी जापान बनेंगे। लोगों ने मजाक बनाया लेकिन आज हकीकत सबके सामने है।

भारत से दुनिया की उम्मीदें बढ़ रही

पीएम ने कहा मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक साफ है कि भारत से दुनिया की उम्मीदें बढ़ रही हैं। महंगाई काबू में हैं। एग्रीकल्चर प्रोडक्शन में नए रिकॉर्ड बना रहा है। मिल्क प्रोडक्शन में नंवर वन है। दुनिया में जो देश सबसे ज्यादा वैक्सीन बनाता है वो भारत है। पिछले 11 साल में भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा कंज्यूमर बना है। हमारा यूपीआई है दुनिया का नंबर वन रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन प्लेटफार्म बना है।

कच्छ में 30 गीगावॉट कैपेसिटी का रिन्यूबल एनर्जी पार्क बन रहा

दुनिया के एक तिहाई शिप यहीं पर रिसाईकिल होते हैं। भारत टाईल्स के बड़े प्रोड्यूसर्स में से एक है। इसमें मोरबी जिले का योगदान बहुत बड़ा है। मोबालिटी और एनर्जी का यहां बड़ा हब बन रहा है। कच्छ में 30 गीगावॉट कैपेसिटी का रिन्यूबल एनर्जी पार्क बन रहा है। ये दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूबल एनर्जी पार्क होगा। ये पेरिस सिटी से पांच गुना बड़ा है।

भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस अब रुकने वाली नहीं

भारत की पॉवर डिमांड बढ़ रही है। इसको देखते हुए न्यूक्लियर पॉवर सेक्टर में नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म किया है। इसलिए संसद के सत्र में शांति एक्ट के जरिए प्राइवेट पार्टनरशिप के लिए खोल दिया है। भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस अब रुकने वाली नहीं है।

ये भी पढ़ें: सोमनाथ को तोड़ने वाले इतिहास के पन्नों में सिमटे: पीएम मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]