Chardham Yatra Update : चारधाम यात्रा के लिए अभी तक 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

0
222
Chardham Yatra Update : चारधाम यात्रा के लिए अभी तक 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
Chardham Yatra Update : चारधाम यात्रा के लिए अभी तक 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

पिछले साल किए थे 51 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारधाम दर्शन, इस साल यह रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

Chardham Yatra Update (आज समाज), नई दिल्ली : साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस यात्रा के लिए अभी तक देश व विदेश के करीब 10 लाख श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। उत्तराखंड सरकार ने इस यात्रा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है। ज्ञात रहे कि हर साल इस यात्रा के लिए देश व विदेश से लाखों लोग उत्तराखंड पहुंचते हैं और चारधाम की यात्रा करते हैं। पिछले साल 51 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए थे।

यात्रा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन कराना हमारी जिम्मेदारी है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह में पांच करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। मंगलवार को चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश दुनिया से श्रद्धालु आते हैं। 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। सरकार ने 2025 में धामों के कपाट बंद होने के बाद से आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी थीं। सड़क, अवस्थापना विकास, आवास, परिवहन व आवास की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

दर्शनों के लिए होगा टोकन सिस्टम

इसके साथ ही इस यात्रा को लेकर केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में विशेष प्रबंध करते हुए प्रबंधन बोर्ड ने यहां पर मंदिर में दर्शनों के लिए टोकन व्यवस्था जारी रखी जाएगी। ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कम समय लगे और उन्हें लंबी कतारों में न खड़ा होना पड़े।

पिछले साल से दोगुना हुए डेंजर जोन

चारधाम यात्रा मार्ग पर इस बार पिछले साल से करीब दो गुने डेंजर जोन हो गए हैं। आपदा के चलते इस मार्ग पर भूस्खलन जोन और ब्लैक स्पॉट में बढ़ोतरी हुई है। इनकी संख्या पिछले साल करीब 58 थी जो कि इस साल 100 से अधिक हो गई है। ऐसे में आईजी रेंज की ओर से पुलिस और संबंधित विभागों को इन जगहों की निगरानी करने के निर्देश जारी किए हैं। यात्रा से पहले इनमें से कुछेक को दुरुस्त भी कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य से गैर दुश्मन देशों के जहाजों को गुजरने से नहीं रोकेंगे : ईरान

  • TAGS
  • [post_tags]