कहा, दो सप्ताह में ईरान पर पूरी जीत का ऐलान करेंगे, ईरान और इजराइल अब एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे
West Asia Crisis (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान पर बड़ा बयान जारी किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ बमबारी से ज्यादा अहम काम कर रही है अमेरिका द्वारा की गई उसकी नाकाबंदी। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान बहुत ज्यादा दबाव में है और हम जल्द ही ईरान पर पूरी जीत का ऐलान करेंगे।
ट्रंप ने कहा कि इस ऐलान के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा दो सप्ताह इंतजार करना होगा। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया है कि ईरान और इजराइल अब एक दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम के समर्थन में आयोजित एक टेली-रैली में टंÑप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बढ़त बनाए हुए है। ट्रंप ने दावा किया कि यह जीत बहुत जल्द हासिल होगी और इसका असर वैश्विक तेल बाजार पर भी दिखेगा।
होर्मुज में अमेरिकी हेलिकॉप्टर क्रैश
अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलिकॉप्टर सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश हो गया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंÑप ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बातचीत के दौरान घटना की पुष्टि की।
ट्रंप ने कहा है कि हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण गिरा या किसी हमले का शिकार हुआ। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर कल रिपोर्ट जारी की जाएगी।
अमेरिका और ईरान समझौते के नजदीक
ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर लगाई गई आर्थिक और समुद्री नाकाबंदी सैन्य हमलों से ज्यादा असरदार साबित हुई है। न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान समझौते के करीब है। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहे तो ईरान पर बड़े पैमाने पर बमबारी कर सकता है, लेकिन उससे भारी तबाही और जनहानि होगी। ट्रम्प ने दावा किया कि नाकाबंदी के कारण ईरानी अर्थव्यवस्था दबाव में है और यही वजह है कि तेहरान समझौते के लिए तैयार हो रहा है।


