Parliament Budget Session Update: लोकसभा में विपक्षी महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी की खाली कुर्सी घेरी, स्पीच भी टली

0
352
Parliament Budget Session Update: लोकसभा में विपक्षी महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी की खाली कुर्सी घेरी, स्पीच भी टली
Parliament Budget Session Update: लोकसभा में विपक्षी महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी की खाली कुर्सी घेरी, स्पीच भी टली

सदन कल तक स्थगित, स्पीकर आॅफिस में भाजपा और विपक्ष के सांसदों के बीच बहस भी हुई
Parliament Budget Session Update, (आज समाज), नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया, जिस कारण सदन की कार्यवाही 4 बार स्थगित करनी पड़ी। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते स्पीकर संध्या राय ने कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी। इससे पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन भी टल गया। ये सांसद मंगलवार को हंगामे के बाद 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन का विरोध कर रही थीं।

हंगामे के चलते स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी। कुछ मंत्रियों ने विपक्षी सांसदों से जाने को कहा, इसके बाद उन्होंने घेराव बंद किया। इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के आॅफिस में विपक्ष और बीजेपी सांसदों के बीच भी बहस हुई। आॅफिस का जो वीडियो सामने आया है, इसमें विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू से कुछ कहती नजर आ रही हैं।

जो सही है, वो करो

शाम 5 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियां घेर लीं। इनमें पीएम मोदी की कुर्सी भी थी। महिला सांसदों के हाथ में बड़े बैनर थे, जिन पर लिखा था- जो सही है, वो करो।

भाजपा सांसद ने गांधी परिवार पर लिखी किताबें दिखाई

लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स दिखाए। उन्होंने कहा इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। निशिकांत की कोट की गई किताबों में एडविना एंड नेहरू, रेमिनिसेंस आॅफ द नेहरू एज, द रेड साड़ी, एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर समेत दूसरी किताबें और नोट्स दिखाए। आज फिर चेयर की तरफ विपक्षी सांसदों ने पेपर उड़ाए।

पीएम डर गए, इसलिए सदन में नहीं आए : प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी डर गए और इसलिए वह सदन में नहीं आए। उन्होंने कहा, केंद्रीय रेल मंत्री और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे बुलेट ट्रेन की तरह भाग गए। राहुल गांधी ने भी कहा कि जैसा मैंने कहा, पीएम मोदी संसद में नहीं आएंगे क्योंकि वो डरे हुए हैं और सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आप प्रधानमंत्री से पूछिए कि वे क्यों नहीं आ रहे हैं। यह संसद है या कोई और सेंटर?

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग के निशाने पर: ममता बनर्जी

  • TAGS
  • [post_tags]