US-Iran Peace Talk : अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत तय नहीं : ईरान

0
242
US-Iran Peace Talk : अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत तय नहीं : ईरान
US-Iran Peace Talk : अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत तय नहीं : ईरान

ईरान के विदेश मंत्रालय ने विदेश मंत्री अब्बास अराघची के पाकिस्तान दौरे की पुष्टि की

US-Iran Peace Talk  (आज समाज), तेहरान : अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम के बीच बातचीत का दूसरा दौर शुरू होने का सभी को इंतजार है। ज्ञात रहे कि दोनों देशों के बीच पाकिस्तान में पहले दौर की वार्ता विफल रही थी। हालांकि उसके बाद अमेरिकी राष्टÑपति के कुछ ऐसे बयान सामने आए हैं जिनमें उन्होंने ईरान के साथ जल्द शांति समझौता होने की बात कही थी हालांकि ईरान की तरफ से ऐसा कोई सकारात्मक बयान सामने नहीं आया है। इसी बीच ईरान की तरफ से एक बार फिर अमेरिका से किसी भी तरह की सीधी बातचीत की संभावना से इंकार किया गया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी

ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची के इस्लामाबाद दौरे के दौरान अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं है। मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बताया कि अराघची के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचा है, जिसका मकसद क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरे के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच कोई आमने-सामने की बैठक नहीं होगी। बघाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, हम आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं और अराघची पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, जो क्षेत्र में शांति बहाल करने और अमेरिकी आक्रामकता को खत्म करने के प्रयासों का हिस्सा है।

दोनों देशों में बैठक की कोई योजना नहीं

उन्होंने कहा, ईरान और अमेरिका के बीच किसी बैठक की कोई योजना नहीं है और ईरान अपनी बात पाकिस्तान के जरिये पहुंचाएगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचे। इससे तेहरान और वाशिंगटन के बीच संभावित बातचीत की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं।

अपने दौरे के दौरान अराघची पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात कर सकते हैं। इस यात्रा में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई भी उनके साथ हैं। इस्लामाबाद के बाद अरागची मस्कट और मॉस्को भी जाएंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से जुड़ी बातचीत के लिए अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और वरिष्ठ सलाहकार जरेड कुशनर को पाकिस्तान भेजेंगे।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : अगले चार दिन देश के इन हिस्सों में कहर बरपाएगी गर्मी

  • TAGS
  • [post_tags]