Weather Update Today : अगले चार दिन देश के इन हिस्सों में कहर बरपाएगी गर्मी

0
179
Weather Update Today : अगले चार दिन देश के इन हिस्सों में कहर बरपाएगी गर्मी
Weather Update Today : अगले चार दिन देश के इन हिस्सों में कहर बरपाएगी गर्मी

भारतीय मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, दिन में चलेगी लू, रात का पारा भी जाएगा ऊपर

Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : अप्रैल के अंतिम सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागो और मध्य भारत में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिन से मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। इसी के चलते तापमान वृद्धि और दिन में लू चलने की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिन उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों के साथ-साथ मध्य भारत के लिए भयानक गर्मी में गुजरने वाले हैं। आईएमडी ने इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में लू के तेज होने की संभावना जताई है। यही हाल दिल्ली-एनसीआर समेत सभी बड़े शहरों का भी है। ज्यादातर इलाकों में लू चल रही है और सुबह 10 बजे के बाद से ही घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

अगले चार दिन यह स्थिति रहेगी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन से चार दिन यही स्थित बनी रहने और लू चलने की प्रबल संभावना है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर में गरज-चमक के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में पिछले कई दिनों से लू चल रही है। इससे लू की स्थिति और भी गंभीर हो गई। आईएमडी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, असम, अरुणाचल, मणिपुर, कर्नाटक और महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली।

अल नीनो इस साल फिर ढाएगा कहर

संयुक्त राष्ट्र ने चेताया है कि पिछली बार दुनिया का तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने वाली मौसमी घटना अल नीनो के इस साल 2026 के मध्य में फिर से लौटने की उम्मीद है। जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र की मौसम एवं जलवायु एजेंसी विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा कि आगामी मई से जुलाई के बीच अल नीनो के हालात बनने के पूरे आसार हैं और इसके शुरूआती संकेत भी दिखने लगे हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतजाम हों : सीएम