114 Rafale Jets Deal: स्वदेशी मिसाइलों से लैस होंगे नए राफेल

0
307
114 Rafale Jets Deal: स्वदेशी मिसाइलों से लैस होंगे नए राफेल
114 Rafale Jets Deal: स्वदेशी मिसाइलों से लैस होंगे नए राफेल

18 जेट फ्रांस से आएंगे, 96 भारत में बनेंगे
114 Rafale Jets Deal, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत फ्रांस से 114 नए राफेल फाइटर जेट खरीद रहा है। इन जेट्स को स्वदेशी मिसाइलों और हथियार सिस्टम से लैस किया जाएगा। 114 में से 18 राफेल जेट्स फ्रांस से फ्लाई-अवे कंडीशन में मिलेंगे। बाकी 96 जेट्स भारत में बनाए जाएंगे, जिसमें 25% कलपुर्जे स्वदेशी होंगे।

रक्षा मंत्रालय अगले महीने राफेल फाइटर जेट बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी करेगा। इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट पर बातचीत शुरू होगी। इस सौदे को फेंस एक्विजिशन काउंसिल ने 12 फरवरी को मंजूरी दी थी। डील में इंटरफेस कंट्रोल डॉक्यूमेंट शामिल किया जाएगा। इसके जरिए तय होगा कि राफेल जेट और स्वदेशी हथियार आपस में कैसे जुड़ेंगे और साथ काम करेंगे।

सोर्स कोड देने को तैयार नहीं फ्रांस

रिपोर्ट्स में कहा गया कि फ्रांस सोर्स कोड देने को तैयार नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, कोई भी देश अपने फाइटर जेट का सोर्स कोड साझा नहीं करता। यही कोड रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, टारगेट ट्रैकिंग और हथियार सिस्टम को कंट्रोल करता है, इसलिए इसे साझा नहीं किया जाता। हालांकि, डील पर इसका असर नहीं है।

भारत के पास 176 हो जाएगी राफेल विमानों की संख्या

114 राफेल की डील पूरी होने के बाद भारत के बेड़े में राफेल विमानों की संख्या 176 हो जाएगी। हालांकि अभी इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है। एयरफोर्स पहले ही 36 राफेल विमानों को शामिल कर चुकी है। भारतीय नौसेना ने 26 राफेल मरीन का आॅर्डर दिया है। राफेल मरीन से पहले भारत फ्रांस से एयरफोर्स के लिए 36 राफेल जेट भी खरीद चुका है।

ये भी पढ़ें: अमित शाह ने बंगाल के लिए जारी किया बीजीपी का ‘भरोसा पत्र’

  • TAGS
  • [post_tags]