Mamata Banerjee: ममता ने हार को हाईकोर्ट में चुनौती दी, चुनाव परिणाम की वैधता की जांच करने की मांग

0
133
Mamata Banerjee: ममता ने हार को हाईकोर्ट में चुनौती दी, चुनाव परिणाम की वैधता की जांच करने की मांग
Mamata Banerjee: ममता ने हार को हाईकोर्ट में चुनौती दी, चुनाव परिणाम की वैधता की जांच करने की मांग

मतगणना में गड़बड़ी और मारपीट के आरोप भी लगाए
Mamata Banerjee, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका के जरिए ममता ने चुनाव परिणाम की वैधता की जांच करने की मांग की है। दरअसल भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया था।

ममता इस सीट से पहले तीन बार विधायक रह चुकी हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने मतगणना में गड़बड़ी और अपने साथ मारपीट के आरोप भी लगाए थे। मंगलवार को खुद ममता याचिका दाखिल करने हाईकोर्ट पहुंचीं।

भाजपा ने 208 सीटों पर जीत की थी दर्ज

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित हुए थे। भाजपा ने 208 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटें मिली थीं। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

चुनाव नतीजों को प्रभावित करने का लगाया था आरोप

कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में रिजल्ट से एक दिन पहले 3 मई को काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा हुआ था। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि भाजपा के झंडे वाली कार को बिना जांच स्ट्रॉन्गरूम परिसर में एंट्री दी गई।

वहीं भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर में ममता बनर्जी करीब 4 घंटे रहीं थीं। ममता ने आरोप लगाया कि राज्य की कई सीटों पर जानबूझकर मतगणना रोकी गई। भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

जिन सीटों पर टीएमसी आगे थी, वहां मतगणना रोकी गई

शाम करीब 8 बजे ममता काउंटिंग सेंटर से बाहर आई और कहा कि उनके पोलिंग एजेंट को जबरन बाहर निकाला गया। ममता का आरोप था कि उन्हें धक्का दिया गया और काउंटिंग सेंटर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्होंने कहा, मुझे मारा-पीटा गया। साथ ही आरोप लगाया कि जिन सीटों पर टीएमसी आगे थी, वहां मतगणना रोक दी गई।

ये भी पढ़ें : NEET Re-Exam: केंद्र सरकार ने टेलीग्राम ऐप पर लगाई अस्थाई रोक

  • TAGS
  • [post_tags]