Assembly Elections: ममता बनर्जी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- वोटर लिस्ट में घुसपैठिए तो मोदी कैसे जीते, पहले वे इस्तीफा दें

0
248
Assembly Elections: ममता बनर्जी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- वोटर लिस्ट में घुसपैठिए तो मोदी कैसे जीते, पहले वे इस्तीफा दें
Assembly Elections: ममता बनर्जी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- वोटर लिस्ट में घुसपैठिए तो मोदी कैसे जीते, पहले वे इस्तीफा दें

कहा- अधिकारियों के तबादले इस तरह किए गए, जिससे बाहरी लोगों का बंगाल में आना आसान हो सके
Assembly Elections, नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। ममता ने कहा, अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम थे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी उनके वोट से जीत चुके हैं। ऐसे में पहले उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। ममता दक्षिण दिनाजपुर में चुनावी रैली को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि बंगाल में अधिकारियों के तबादले इस तरह किए गए, जिससे बाहरी लोगों का राज्य में आना आसान हो सके। मालदा में दो दिन पहले न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना पर ममता बनर्जी ने एआईएमआईएम और आईएसएफ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर उकसाने का आरोप लगाया।

तमिलनाडु में भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की

इधर, तमिलनाडु में भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अविनाशी (एससी) सीट से टिकट दिया है। हालांकि इस लिस्ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं होने पर कहा कि यह हाईकमान का फैसला है।

असम में 9 अप्रैल को कमल खिलेगा

वहीं, असम के नॉर्थ कामरूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का माहौल देखकर लगता है कि लोगों ने मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को लोग कमल को जिताकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।

कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में असम में अराजकता, दंगे और घुसपैठ को बढ़ावा दिया

उधर, असम के बारपेटा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार भारत की संस्कृति, परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने के साथ सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। 10 साल में असम के विकास के लिए काम किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में असम में अराजकता, दंगे और घुसपैठ को बढ़ावा दिया, जिससे राज्य की सुरक्षा प्रभावित हुई।

  • TAGS
  • [post_tags]