कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत 35 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख

0
45
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से बड़ी खबर सामने आई है। सप्तमी की शाम चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा के पंडाल में उमड़ी भारी भीड़ से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है।

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से बड़ी खबर सामने आई है। सप्तमी की शाम चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा के पंडाल में उमड़ी भारी भीड़ से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। भगदड़ में 35 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कलेज अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

कोलकाता में मची भगदड़ बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

घायलों से मिलेंगे गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ‘X’ पर लिखा, ”मैं अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए कल पश्चिम बंगाल में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर रहा हूं। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।”

अस्पताल पहुंचे सीएम शुभेंदु अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री सरदवत मुखर्जी और वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पूजा आयोजकों को थाने में तलब किया गया है। प्रतिमा दर्शन बंद कर दिया गया है। घटना के समय बाहर तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि पंडाल का ढांचा टूटने के कारण भी यह हादसा हुआ हो सकता है। घटना के बाद पूजा पंडाल की रोशनी बंद कर दी गई और बाहर निकलने के रास्ते भी बंद कर दिए गए। फिलहाल घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

भगदड़ का कारण स्पष्ट नहीं

पूजा के आयोजक विकास दास ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ। उनकी प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भीड़ के दबाव में लोग कुचल गए या किसी अन्य कारण से यह स्थिति बनी, यह अभी साफ नहीं है। घटनास्थल पर पुलिस और दमकलकर्मियों के पहुंचने की बात भी उन्होंने कही।

ममता बनर्जी ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘X’ पर लिखा, ”चोर बागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा और बहुत दुख हुआ। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं और उनके परिवारों को इस कठिन समय में हिम्मत और हौसला मिले।”

पुलिस ने जारी किया बयान

कोलकाता पुलिस ने पुष्टि की है कि 17 अक्टूबर को शाम करीब 7:40 बजे, बारिश के दौरान भारी भीड़ के कारण शारदा पार्क (चोर बागान) पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भगदड़ मच गई। इस घटना के बाद लगभग 35 लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MCH) ले जाया गया है। मौके पर कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड, DMG टीम और एंबुलेंस की अतिरिक्त मदद भेजी गई है, और अब पंडाल को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने सहायता के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू की है, जिसका नंबर 18003455678 है।

गौरतलब है कि चोरबगान सार्वजनिन दुर्गोत्सव समिति ने इस वर्ष अपने पूजा पंडाल की थीम ‘आर्ब’ रखी है, जिसका अंग्रेजी भावार्थ ‘ध्वनि से परे’ है। इस अवधारणा के जरिए ध्वनि की परिचित सीमाओं से आगे बढ़कर मौन की गहराई को दर्शाने का प्रयास किया गया है। पंडाल को 360 डिग्री की अवधारणा के आधार पर तैयार किया गया है।