Karnataka Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाएगा कर्नाटक

0
250
Karnataka Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाएगा कर्नाटक
Karnataka Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाएगा कर्नाटक

सीएम सिद्धारमैया बोले- जल्द नियम बनाएंगे जाएंगे
Karnataka Social Media Ban, (आज समाज), बेंगलुरु: कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसके लिए कर्नाटक सरकार जल्द ही नियम बनाने जा रही है। कर्नाटक ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। सीएम सिद्धारमैया ने बजट भाषण के दौरान कहा कि बच्चों में मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे उन पर गलत असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, इस बैन को किस तरह लागू किया जाएगा, इसकी तैयारी चल रही है और जल्द ही नियम बनाए जाएंगे। सिद्धारमैया ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बच्चों के स्वास्थ्य, उनके व्यक्तित्व और उनके भविष्य को बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार शैक्षणिक संस्थानों में नशे की समस्या को रोकने के लिए कदम उठाएगी। इसके लिए स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही सख्त नियम लागू किए जाएंगे ताकि छात्र नशे से दूर रहें। छात्रों की मदद के लिए सहायता और काउंसलिंग केंद्र भी बनाए जाएंगे, जहां वे अपनी समस्याएं खुलकर बता सकें।

आंध्र प्रदेश सरकार भी कर रही तैयारी

वहीं आंध्र प्रदेश सरकार भी 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री उट एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को विधानसभा में इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें : PM Modi: सैन्य संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं, इजराइल-ईरान जंग जल्द खत्म हो: पीएम मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]