ड्रोन और तोप के गोले दागे, 16 की मौत
Iran US War Ceasefire Deal, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: सीजफायर के 8 घंटे बाद ही इजराइल ने लेबनान पर हवाई हमला का दिया। हमले में 16 लोगों के मरने की खबर है। अल जजीरा के मुताबिक, इजराइली सेना ने ड्रोन और तोपों से नबाहितए इलाके में हमला किया। वहीं, इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि इजराइल गाजा और लेबनान में अपने सैन्य अभियान जारी रखेगा। इससे पहले शुक्रवार को इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर पर सहमति बनी थी। अल जजीरा के मुताबिक, इजराइली सेना ने ड्रोन और तोपों से नबाहितए इलाके में हमला किया जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।
अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में होगी बैठक
दूसरी ओर, सीएनएन के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद आगे की शर्तों पर बातचीत के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ शनिवार को स्विट्जरलैंड रवाना हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर भी इस बातचीत में शामिल हो सकते हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी इस बातचीत के लिए आज स्विट्जरलैंड पहुंच सकते हैं।
ट्रम्प ने असीम मुनीर और शहबाज शरीफ की तारीफ की
वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ हुए समझौते में पाकिस्तान ने वॉशिंगटन की बहुत मदद की। एक्सियोस को इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उन्हें वैश्विक नेताओं में सबसे ज्यादा कौन पसंद है, इस पर उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिर पाकिस्तान के नेतृत्व का जिक्र किया।
ट्रम्प ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और अच्छे से साथ काम करते हैं।
ये भी पढ़ें : US-Iran Peace Deal: इजरायल के लेबनान पर हमलों व वार्ता टलने से अधर में डील


