West Asia Crisis : इस्राइल का लेबनान पर हमला, सात की मौत

0
180
West Asia Crisis : इस्राइल का लेबनान पर हमला, सात की मौत
West Asia Crisis : इस्राइल का लेबनान पर हमला, सात की मौत

वायुसेना ने हिजबुल्ला के 70 से ज्यादा ठिकानों पर की बमबारी, क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंचा

West Asia Crisis (आज समाज), तेल अवीव : अमेरिका और ईरान के बीच शांति की कोशिशों के बीच इस्राइल ने बड़ा कदम उठाते हुए लेबनान में मौजूद हिजबुल्ला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस्राइल की वायुसेना द्वारा आज तड़के लेबनान की सीमा में घुसते ६ुए हिजबुल्ला के 70 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया। लेबनान की सरकारी एजेंसी ने इन हमलों की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलों में सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं।

मलबे से निकाले गए शव

लेबनान से आ रही खबरों के मुताबिक, इस्राइल के इन हवाई हमलों से वहां भारी नुकसान हुआ है। मश्घरा नाम के इलाके में हुए हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यहां बमबारी से घर टूट गए, जिसके बाद बचाव दल के लोगों ने मलबे के नीचे से शवों और घायलों को बाहर निकाला। इसी तरह कौथारियत अल-सियाद में हुए एक और हमले में दो लोगों की जान चली गई और दो लोग घायल हो गए।

स्कूल बंद, सभाओं पर रोक

हिजबुल्ला की तरफ से होने वाले पलटवार और ड्रोन हमलों को देखते हुए इस्राइल ने अपने उत्तरी बॉर्डर वाले इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इस्राइल के होम फ्रंट कमांड ने मंगलवार से नई पाबंदियां लगा दी हैं। अब खुले में होने वाले कार्यक्रमों में सिर्फ 50 लोग और बंद कमरों या हॉल के कार्यक्रमों में केवल 200 लोग ही शामिल हो सकेंगे। पहले खुले में 200 और अंदर 600 लोगों के जुटने की इजाजत थी। इसके साथ ही उत्तरी इस्राइल के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।

अमेरिका-ईरान वार्ता पर पड़ सकता है असर

इस्राइल द्वारा की गई इस कार्रवाई का अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। ज्ञात रहे कि अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमले करने के बाद हिजबुल्ला ईरान के पक्ष में युद्ध में उतरा था और उसने इस्राइल सेना पर कई बार हमले किए थे। युद्ध विराम के प्रस्ताव पर ईरान ने अमेरिका के सामने शर्त रखी थी कि इस्राइल भी लेबनान के खिलाफ की जा रही सैन्य कार्रवाई बंद करे। ईरान शुरू से ही न केवल अपने खिलाफ बल्कि लेबनान में मौजूद हिजबुल्ला के खिलाफ भी हमले पूरी तरह से बंद करने के पक्ष में रहा है।

  • TAGS
  • [post_tags]