West Asia Crisis : होर्मुज पर सिर्फ ईरान का अधिकार : गालीबाफ

0
796
West Asia Crisis : होर्मुज पर सिर्फ ईरान का अधिकार : गालीबाफ
West Asia Crisis : होर्मुज पर सिर्फ ईरान का अधिकार : गालीबाफ

कहा, होर्मुज पर टोल की छूट मात्र 60 दिन तक है

West Asia Crisis (आज समाज), तेहरान : अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता के बीच ईरान के नेता मोहम्मद बाकर गालीबाफ ने होर्मुज पर बड़ा बयान दिया है। यह आशंका जताई जा रही है कि गालीबाफ के बयान से अमेरिका-ईरान वार्ता में बाधा भी उत्पन्न हो सकती है। दरअसल गालीबाफ ने ईरानी सरकारी मीडिया से बातचीत में कहा कि होर्मुज ईरान के क्षेत्रीय जल का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका यह कहकर विवाद पैदा नहीं कर सकता कि ईरान ने इस स्ट्रेट का सैन्यीकरण कर दिया है। गालीबाफ ने कहा कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपना अधिकार नहीं छोड़ा है। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। हम किसी भी परिस्थिति में अपने इस रुख से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने होर्मुज को युद्ध के दौरान ईश्वर का दिया उपहार बताया।

होर्मुज स्ट्रेट हमारी सबसे बड़ी ताकत

ईरान ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इस पर उसका अधिकार बना रहेगा। ईरानी संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालीबाफ ने कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) में समुद्री सेवाओं के टोल में 60 दिनों की छूट सिर्फ अस्थायी व्यवस्था है। ज्ञात रहे कि अमेरिका ने पिछले दिनों यह कहा था कि होर्मुज पर अब उसका अधिकार चलेगा और वह अपने हिसाब से वहां के नियम तय करेगा।

होर्मुज में फिर बढ़ी जहाजों की आवाजाही

समुद्री निगरानी करने वाली कंपनी केप्लर के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को होर्मुज से कुल 40 जहाज गुजरे। इनमें से 16 जहाजों ने ईरान के समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही अमेरिका से मांग करते हुए ईरान ने कहा है कि वह चाहता है कि विदेशों में फंसी उसकी करीब 6 अरब डॉलर (करीब 57 हजार करोड़ रुपए) की संपत्ति पहले जारी की जाए। इसके बाद ही वह शांति समझौते के अगले चरण पर आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें : Rajasthan Accident News : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हादसा, आठ की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]