West Asia Crisis : ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला

0
692
West Asia Crisis : ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला
West Asia Crisis : ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला

अमेरिका के हर हमले का करारा जवाब दिया जाएगा : ईरान

West Asia Crisis (आज समाज), तेहरान : अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दिनों हुए स्थाई शांति समझौते और शांति वार्ता शुरू होने के बाद अब स्थिति एक बार फिर से तनावपूर्ण हो चुकी है। यह तनाव पिछले दिनों ईरान द्वारा होर्मुज पार कर रहे सिंगापुर के झंडे लगे पोत पर ईरान के ड्रोन हमले के बाद बढ़ा है। ईरान के इस हमले से हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था लेकिन इसके बाद अमेरिका ने तुरंत ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमला किया।

अमेरिका के हवाई हमले के बाद अब ईरान ने भी पलटवार किया है। ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है। ईरान की सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के बीच समन्वय स्थापित करने वाले केंद्र खातम अल अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम अल फिकर ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि अगर युद्धविराम का उल्लंघन किया गया तो करारा जवाब दिया जाएगा।

ईरान के केश्म द्वीप पर अमेरिकी हमले

ईरान के केश्म द्वीप पर प्रोजेक्टाइल गिरे हैं। यह उस समय हुआ, जब अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने आज सुबह एक जहाज पर ईरान के हमले के जवाब में ईरान पर नए हमले किए हैं। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित केश्म द्वीप के एक गांव पर कई प्रोजेक्टाइल गिरे हैं।

केवल 11 दिन ही चल सका युद्ध विराम

पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए अमेरिका-ईरान के बीच हुआ युद्ध विराम 11 दिन में ही टूट गया। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों को निशाना बनाया। जवाब में ईरान ने भी बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर ड्रोन हमले किए। दोनों पक्षों ने हमलों के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद होर्मुज में जहाजों की आवाजाही फिर ठप हो गई है।

  • TAGS
  • [post_tags]