West Asia Crisis Update : ईरान युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा : ट्रंप

0
655
West Asia Crisis Update : ईरान युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा : ट्रंप
West Asia Crisis Update : ईरान युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा : ट्रंप

कहा, ऐसा लगता है वे नहीं सुधरेंगे, यदि अमेरिका का संयम टूटा तो ईरान के लिए बुरा होगा

West Asia Crisis Update (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा, अमेरिकी विमानों ने युद्धविराम समझौते का फिर से उल्लंघन करने पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण केंद्रों और तटीय रडार ठिकानों पर हमला किया है।

ऐसा लगता है कि वे कभी नहीं सीखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि एक समय ऐसा भी आ सकता है, जब अमेरिका के लिए संयम बरतना संभव नहीं होगा और उसे सैन्य कार्रवाई पूरी करनी पड़ेगी, जिसकी शुरूआत पहले ही की जा चुकी है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा हुआ तो इस्लामिक गणराज्य ईरान का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

दोनों देशों में गुरुवार को दोबारा शुरू हुए हमले

अमेरिकी सेना की केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने कहा, उसने बृहस्पतिवार को होर्मुज से गुजर रहे सिंगापुर के जहाज एमवी एवर लवली पर ड्रोन हमले के जवाब में ईरान पर हमले किए हैं। दक्षिणी ईरान में होर्मुज के करीब सिरिक क्षेत्र और केशम द्वीप पर भारी बमबारी की गई। इन हमलों में ईरानी मिसाइल, ड्रोन ठिकानों व तटीय रडार साइटों को नष्ट कर दिया गया। ईरान ने होर्मुज में जहाजों के गुजरने के लिए 48 घंटे पहले आवेदन देने की व्यवस्था लागू की है। इसे न मानने वाले जहाजों को निशाना बनाया गया।

ओमान तट के पास मार्ग विस्तार से नाराज ईरान

जहाजों को ज्यादा रास्ता देने के लिए ओमान तट के पास समुद्री मार्ग के विस्तार से ईरान भड़क गया है, क्योंकि ईरान जलमार्ग पर टैक्स वसूलना चाहता है। ईरान का कहना है, समझौता उसे होर्मुज में यातायात पर नियंत्रण देता है, पर अमेरिका ने इसे खारिज कर दिया है।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला

  • TAGS
  • [post_tags]