IndiGo Hikes Fares : इंडिगो आज से यात्रियों से नया किराया वसूलेगी

0
296
IndiGo Hikes Fares : इंडिगो आज से यात्रियों से नया किराया वसूलेगी
IndiGo Hikes Fares : इंडिगो आज से यात्रियों से नया किराया वसूलेगी

425 से लेकर 2,300 रुपए तक महंगा हो जाएगा सफर, कंपनी प्रबंधन ने दी जानकारी

IndiGo Hikes Fares (आज समाज), नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर जमीन से लेकर आसमान तक दिखाई देने लगा है। एक तरफ जहां भारत में एलपीजी की किल्लत शुरू हो गई है। वहीं विमान र्इंधन की सप्लाई बाधित होने से यह भी महंगा हो चुका है। इसका सीधा असर विमानन कंपनियों के बजट पर पड़ रहा है। इसी के चलते अब हवाई किराया बढ़ने जा रहा है। हालांकि देश की सभी कंपनियों ने इस बारे में सूचना जारी नहीं की है।

लेकिन भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। कंपनी ने 14 मार्च से अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर ईंधन अधिभार लगाने का फैसला किया है। इस कदम से यात्रियों को अब अपनी यात्रा के लिए अधिक भुगतान करना होगा। इंडिगो की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह अधिभार 425 से लेकर 2,300 रुपए तक होगा।

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लागू होगी वृद्धि

यह वृद्धि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर लागू होगी। कंपनी ने बताया कि यह निर्णय जेट ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण लिया गया है। पिछले कुछ समय से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसका सीधा असर विमानन कंपनियों के परिचालन लागत पर पड़ रहा है। ईंधन लागत विमानन कंपनियों के कुल खर्च का एक बड़ा हिस्सा होती है। इस अधिभार का उद्देश्य बढ़ती परिचालन लागत के बोझ को कम करना है। यात्रियों को टिकट बुक करते समय इस अतिरिक्त शुल्क का ध्यान रखना होगा। यह अधिभार टिकट की मूल कीमत के अतिरिक्त होगा। एयरलाइन ने कहा कि वह बाजार की स्थितियों की लगातार निगरानी करती रहेगी।

400 से अधिक विमान, प्रतिदिन 2200 से ज्यादा उड़ानें

वर्तमान समय में इंडिगो भारतीय एविएशन सेक्टर की सबसे मजबूत और अग्रणी कंपनी है। कंपनी के पास वर्तमान में 400 से अधिक विमानों का विशाल बेड़ा है। दिसंबर 2025 को यदि छोड़ दिया जाए तो यह कंपनी रोजाना 2,200 से अधिक उड़ानों का सफलतापूर्वक संचालन करती है। कंपनी की विशालता का पता इसी बात से लगता है कि जनवरी महीने के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय घरेलू विमानन बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी 63.6 प्रतिशत रही है।

ये भी पढ़ें : America Attack on Kharg Island : अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर की बमबारी

  • TAGS
  • [post_tags]