PM Modi News : भारत विश्व में शांति और स्थिरता चाहता है : पीएम

0
221
PM Modi News : भारत विश्व में शांति और स्थिरता चाहता है : पीएम
PM Modi News : भारत विश्व में शांति और स्थिरता चाहता है : पीएम

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी का कड़ा संदेश

PM Modi News (आज समाज), नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी एशिया में उपजी स्थिति पर एक बार फिर से बयान देते हुए कहा है कि भारत विश्व में शांति और स्थिरता चाहता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति भारत के लिए गहरी चिंता का विषय है और देश बातचीत के जरिए सभी मुद्दों के समाधान का पक्षधर है।

युद्ध के बढ़ते जोखिम के बीच प्रधानमंत्री ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया में जितने भी भारतीय लोग हैं सरकार उनकी सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत्त है। पीएम मोदी कनाडा के अपने समकक्ष के साथ एक अहम बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने साफ किया कि मानवता की भलाई भारत और कनाडा का साझा दृष्टिकोण है।

संयुक्त प्रेस वार्ता में ये बोले पीएम

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कनाडा को एक महत्वपूर्ण और व्यापक साझेदार मानता है। हम हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) में संवाद साझेदार बनने में उसकी रुचि का स्वागत करते हैं। इससे हमारे समुद्री सहयोग को नई गहराई मिलेगी। हम इस बात से सहमत हैं कि आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरता न केवल हमारे दोनों देशों के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए साझा और गंभीर चुनौतियां हैं। इन खतरों के खिलाफ हमारा घनिष्ठ सहयोग वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विश्व भर में चल रहे कई तनावों पर भारत का रुख स्पष्ट है। हमने हमेशा शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया है, और जब दो लोकतंत्र एक साथ खड़े होते हैं, तो शांति की आवाज और भी मजबूत हो जाती है। पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है। भारत संवाद और कूटनीति के माध्यम से सभी विवादों के समाधान का समर्थन करता है। हम इस क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

दोनों देश यूरेनियम और परमाणु क्षेत्र में करेंगे सहयोग

कनाडाई पीएम कार्नी के साथ वार्ता के बाद पीएम मोदी ने बताया कि भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे। इतना ही नहीं भविष्य की तकनीकी और औद्योगिक आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित करने के लिए, भारत और कनाडा ने महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में सहयोग के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

ये भी पढ़ें : Pakistan-Afghanistan War : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध तेज

  • TAGS
  • [post_tags]