A S Kiran Kumar: 2040 तक चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने की योजना बना रहा भारत: किरण कुमार

0
202
A S Kiran Kumar: 2040 तक चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने की योजना बना रहा भारत: किरण कुमार
A S Kiran Kumar: 2040 तक चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने की योजना बना रहा भारत: किरण कुमार

2040 तक अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की भी योजना
A S Kiran Kumar, (आज समाज), नई दिल्ली: पूर्व इसरो प्रमुख एएस किरण कुमार ने बुधवार को कहा कि भारत 2040 तक चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने की योजना बना रहा है। कुमार वर्तमान में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) के प्रबंधन परिषद के अध्यक्ष हैं। वह 5वें एस्ट्रोनामिकल सोसाइटी आफ इंडिया (एएसआइ) संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, अभी और 2040 के बीच बहुत सारे मिशन हैं जो अंतरिक्ष गतिविधियों में जाने वाले हैं। इसलिए, 2040 एक योजना है जहां हम भारतीयों को चंद्रमा पर उतारना और उन्हें सुरक्षित वापस लाना चाहते हैं। भारत 2040 तक एक अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है।

लैंडर और रोवर के लिए जापान के साथ काम चल रहा

उन्होंने कहा, निकट भविष्य में चंद्रयान अनुवर्ती मिशन होगा और लैंडर और रोवर के लिए जापान के साथ काम चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘हमें दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र (चंद्रमा के) में कुछ विशिष्ट जानकारी खोजने की कोशिश करनी चाहिए। यह उससे आगे की कई गतिविधियों की शुरूआत होगी। एक देश के रूप में भारत अंतरिक्ष अवलोकन करने और फिर ब्रह्मांड को समझने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंतरिक्ष संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही

वहीं, भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान की निदेशक प्रोफेसर अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत में अंतरिक्ष संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, लेकिन उन्हें नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। महिलाओं को अधिक संस्थागत और पारिवारिक समर्थन की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: कौन सा कुत्ता किस मूड में है, यह आप नहीं जान सकते: सुप्रीम कोर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]