Indus Water Treaty: भारत ने सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान को दिया कड़ा जवाब, कहा- आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे

0
428
Indus Water Treaty: रणधीर जायसवाल ने कहा कि सिंधु जल संधि पर भारत का रुख पहले जैसा ही है।
Indus Water Treaty: रणधीर जायसवाल ने कहा कि सिंधु जल संधि पर भारत का रुख पहले जैसा ही है।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से आतंकवाद खत्म करने की मांग की
Indus Water Treaty, (आज समाज), नई दिल्ली: सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की धमकियों का करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने दो टूक कहा है कि सिंधु जल संधि पर भारत का रुख हमेशा एक जैसा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने फिर कहा कि पाकिस्तान की तरफ से सीमा-पार आतंकवाद को समर्थन देने की वजह से सिंधु जल संधि पर भारत का रुख फिलहाल रुका हुआ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, अगर पाकिस्तान चाहता है कि इस पर आगे बात हो, तो उसे सीमा पार आतंकवाद का समर्थन हमेशा के लिए पूरी तरह बंद करना होगा।

पाकिस्तान ने दी थी भारत को चेतावनी

विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब इस हफ्ते की शुरूआत में एक पाकिस्तानी मंत्री ने संधि को लेकर भारत को चेतावनी दी थी। पाकिस्तान ने कहा था कि इस्लामाबाद उन लोगों के हाथ काट देगा जो सिंधु नदी के पानी पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे हैं।

पाकिस्तान के क्लाइमेट चेंज मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा, पड़ोसी देश (भारत) के प्रधानमंत्री के हाथ में एक नल का कंट्रोल है और वे कहते हैं कि वे पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे। अगर किसी ने पाकिस्तान के हिस्से के पानी पर हाथ डाला या उसे रोकने की कोशिश की तो वे उसका हाथ काट देंगे।

ये भी पढ़ें: 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, हंगामेदार रहने के आसार