पीएम मोदी करेंगे ‘इंडिया एनर्जी वीक 2023 का उद्घाटन, देश के इन 11 राज्यों में आज से मिलेगा बॉयो फ्यूल

0
255
India Energy Week 2023

आज समाज डिजिटल, India Energy Week 2023 : आज से देश के 11 राज्यों में बायो फ्यूल मिलना शुरू हो जाएगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर हैं। PM Modi बेंगलुरु में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2023 (IEW) का उद्घाटन करेंगे। भारत ऊर्जा सप्ताह (PM Modi Will Inaugurated IEW) 2023 6 से 8 फरवरी तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।

इसका उद्देश्य एक एनर्जी ट्रांजिशन पावरहाउस के रूप में भारत की बढ़ती शक्ति को प्रदर्शित करना है। प्रधानमंत्री मोदी 20 प्रतिशत एथनॉल के साथ मिश्रित पेट्रोल भी लॉन्च करेंगे। जिसके बाद 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 84 खुदरा पेट्रोल पंपों पर E20 ईंधन (E20 fuel) की बिक्री शुरू हो जाएगी।

आज से दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, दमन दीव और दादरा और नगर हवेली में बायो फ्यूल ए20 फ्यूल मिलना शुरू हो जाएगा, जो 20% एथेनॉल से मिलकर बनता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आज ही सोलर एनर्जी से चलने वाले सोलर कुकिंग सिस्टम को भी लॉन्च करेंगे। एनर्जी वीक 6 फरवरी से 8 फरवरी तक चलेगा।

हेलिकॉप्टर फैक्ट्री भी देश को सौपेंगे पीएम मोदी (India Energy Week 2023)

इस कार्यक्रम के साथ ही पीएम मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में एचएएल की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री देश को सौपेंगे। यह एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री है। यहां 20 साल में 1000 से अधिक हेलिकॉप्टर बनेंगे।

यह भी पढ़ें – Adani Group मामले में निष्पक्ष जांच के लिए विपक्षी दलों का प्रदर्शन, दोनों सदनों में कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

यह भी पढ़ें – Pervez Musharraf: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन

यह भी पढ़ें – NIA Action: एनआईए ने गिरफ्तार किए तीन आतंकवादी, इस जगह हमले की साजिश में थे शामिल

Connect With Us: Twitter Facebook 

SHARE