पाले से बर्बाद हुई फसल की गिरदावरी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

0
177
Nodal officer appointed for Girdawari of frost damaged crop
Nodal officer appointed for Girdawari of frost damaged crop
  • सरसों की फसल में पाले से हुए नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी व प्रदेश सरकार नियमानुसार करेगी
  • डीसी डॉ. जय कृष्ण आभीर ने दिए सही आंकलन के निर्देश

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
पिछले दिनों अत्यधिक ठंड-पाले से बर्बाद हुई सरसों की गिरदावरी व नुकसान के आंकलन के लिए सरकार के निर्देशानुसार उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त कमेटी का गठन किया है। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी उपमंडल व खंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। गिरदावरी के दौरान ही फसलों के नुकसान का आंकलन किया जाएगा। गिरदावरी का कार्य एक फरवरी से शुरु कर दिया गया है। यह एक मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त कमेटी भी गठित

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अत्यधिक ठंड-पाले से सरसों की फसल बर्बाद हो गई थी। किसानों ने विभिन्न माध्यमों से नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की थी, जिस पर किसानों को आश्वासन दिया गया था कि सरकार द्वारा गिरदावरी करवाई जाएगी तथा सरसों की फसल में पाले से हुए नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी व प्रदेश सरकार नियमानुसार करेगी। किसानों के नुकसान को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

इसी के चलते सरकार के निर्देशानुसार उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने जिलाभर में अत्यधिक ठंड व पाले से सरसों की फसल में हुए नुकसान की गिरदावरी कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों की कमेटी का गठन किया है। यह राजस्व विभाग, कृषि विभाग, मार्केट कमेटी, पंचायत व बागवानी विभागों के अधिकारियों की संयुक्त कमेटी का गठन किया है जो फसल गिरदावरी का कार्य पूरा करवाएगी। खंड स्तर के अधिकारी गिरदावरी कार्य को निरीक्षण कर उसे सत्यापित करने का काम करेंगे।

इसके अलावा उपायुक्त ने गिरदावरी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त को फसल गिरदावरी कार्य का जिला नोडल अधिकारी नियुक्ति किया है। इसी प्रकार से ब्लॉक लेवल पर भी गिरदावरी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। खंड नांगल चौधरी व खंड निजामपुर के लिए एसडीएम नारनौल को नोडल अधिकारी लगाया गया है। खंड नारनौल के लिए नगराधीश, खंड सीहमा व अटेली के लिए डीआरओ, खंड कनीना के लिए एसडीएम कनीना, खंड सतनाली व खंड महेंद्रगढ़ के लिए एसडीएम महेंद्रगढ़ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

गिरदावरी कार्य के दौरान नुकसान के आंकलन के लिए सभी आठ खंडों के सभी गांवों पर नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। उपायुक्त ने नियुक्त किए गए अधिकारियों को गिरदावरी को कार्य सही ढंग से पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने कहा कि गिरदावरी के कार्य के दौरान सरसों में हुए नुकसान का सही आंकलन किया जाए ताकि प्रभावित किसान मुआवजे से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें : द्वितीय होर्ट एक्सपो 2023 आज से सुन्दरह में शुरू

ये भी पढ़ें :तीरंदाजी में रिद्धि फोर ने की गोल्ड पर सिद्धि

ये भी पढ़ें : खेतीहर मजदूरों को आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE