Adani Group मामले में निष्पक्ष जांच के लिए विपक्षी दलों का प्रदर्शन, दोनों सदनों में कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

0
316
Demonstration Against Adani Group

आज समाज डिजिटल, Demonstration Against Adani Group : अडाणी ग्रुप को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी है। सभी विपक्षी दल अडाणी समूह के खिलाफ ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच के लिए JPC कमेटी बनाने की मांग पर अड़ा है। इसी को लेकर आज विपक्षी दलों ने संसद में अपनी अपनी साझा रणनीति पर चर्चा की और परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया।

इससे पहले लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने अडाणी मामले में चर्चा की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। दोनों सदनों के स्पीकर्स ने सांसदों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में हुई बैठक के बाद विपक्षी सदस्यों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस, भारत राष्ट्र समिति, आम आदमी पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), द्रमुक, समाजवादी पार्टी, शिवसेना (उद्धव ठाकरे), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और कुछ अन्य दलों के नेता शामिल हुए। प्रदर्शन कर रहे नेताओं के हाथ में बड़ा बैनर दिखाई दिया जिसमें लिखा है ”अडाणी स्कैन्डल या जेपीसी जांच या उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच हो।

दूसरी तरफ, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्यों प्रमोद तिवारी, सैयद नासिर हुसैन और अमी याग्निक ने अडाणी समूह से जुड़े प्रकरण की पृष्ठभूमि में सदन में नियम 267 के तहत प्रश्नकाल और दूसरे विधायी कार्यों को स्थगित कर चर्चा कराए जाने की मांग की है।

Credit Suisse के बाद ब्रिटिश लेंडर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने अडाणी के बॉन्ड लेने से मना किया

बता दें कि अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी 2023 को अडानी के शेयरों में कई खुलासे किए थे। 106 पन्नों की रिपोर्ट में अडाणी ग्रुप (Adani Group) पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। वहीं यह भी कहा गया था कि अडाणी के शेयरों में 85 प्रतिशत वैल्यूएशन ज्यादा दिखाई जा रही है।

इसकी बाद से अडाणी के शेयरों में गिरावट जारी है। अब तक अडाणी ग्रुप के कई सारे शेयरों में 60 प्रतिशत तक गिरावट भी आ चुकी है। आज भी ग्रुप की मुख्य कंपनी अडाणी एंटरप्राइसेस के शेयर में 7 प्रतिशत तक की गिरावट आई। उधर, विदेशों से लगातार अडाणी ग्रुप पर शिकंजा कसता जा रहा है। सिटीग्रुप और क्रेडिट सुइस बैंक के बाद अब ब्रिटिश लेंडर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने मार्जिन लोन पर कोलेटरल के रूप में अडाणी ग्रुप के बॉन्ड को लेना बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें – Pervez Musharraf: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन

यह भी पढ़ें – NIA Action: एनआईए ने गिरफ्तार किए तीन आतंकवादी, इस जगह हमले की साजिश में थे शामिल

Connect With Us: Twitter Facebook 

SHARE