West Asia Crisis : मैं ईरान-इजरायल समस्या को जल्द हल कर दूंगा : ट्रंप

0
140
West Asia Crisis : मैं ईरान-इजरायल समस्या को जल्द हल कर दूंगा : ट्रंप
West Asia Crisis : मैं ईरान-इजरायल समस्या को जल्द हल कर दूंगा : ट्रंप

कहा, मैं प्रॉब्लम सॉल्वर हूं, इसे भी सॉल्व करूंगा

West Asia Crisis (आज समाज), वॉशिंगटन : एक तरफ जहां अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता सही गति से आगे बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ इजरायल लगातार ईरान के समर्थक हिजबुल्ला पर हमले कर रहा है। इससे ईरान और इजरायल में तनाव बना हुआ है। इसका असर आने वाले दिनों में अमेरिका-ईरान वार्ता पर भी पड़ सकता है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने का बड़ा दावा किया है।

जब ट्रंप से पूछा गया कि वे इजरायली पीएम को अमेरिका-ईरान बातचीत में बाधा डालने से कैसे रोकेंगे, तो उन्होंने खुद को समस्या सुलझाने वाला (प्रॉब्लम सॉल्वर) बताया। ट्रंप ने कहा कि वे अपनी योजना का खुलासा नहीं करेंगे, लेकिन वे इस समस्या को बहुत जल्दी सुलझा लेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि वे बीबी (नेतन्याहू) से जुड़े मामले को भी सुलझा लेंगे। ट्रंप का यह बयान नेतन्याहू के कल के बयान के बाद आया है कि इस्राइली सेना लेबनान में बनी रहेगी।

ब्रिटेन पीएम ने ऊर्जा क्षेत्र में की बहुत सारी गल्तियां

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने स्टार्मर की आलोचना इसलिए की क्योंकि उन्होंने ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत गलतियां कीं। ट्रंप के अनुसार, ब्रिटेन ने हर जगह पवन चक्कियां लगा दी हैं, जबकि उनके पास उत्तरी सागर में तेल का बड़ा भंडार मौजूद है। पर्यावरण के नाम पर वहां तेल निकालने की अनुमति नहीं दी गई, जो एक गलत फैसला था।

ट्रंप ने नाटो के मुद्दे पर भी स्टार्मर की भूमिका को खराब बताया। उन्होंने कहा कि स्टार्मर ने कुछ हफ्तों के लिए एक द्वीप का इस्तेमाल करने से मना कर दिया था। ट्रंप के मुताबिक, इस फैसले ने स्टार्मर की छवि को बहुत नुकसान पहुंचाया। ट्रंप ने आगे कहा कि स्टार्मर के सामने तीन बड़ी चुनौतियां थीं- ऊर्जा संकट, अवैध प्रवासियों का आना और बढ़ता अपराध। इन समस्याओं को न संभाल पाना ही उनकी विफलता का कारण बना। हालांकि, ट्रंप ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

नेतन्याहू के इस बयान पर हुआ बवाल

ट्रंप के इन बयानों से पहले इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ईरान और लेबनान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कल उन्होंने कहा जब तक वे प्रधानमंत्री हैं, ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा। नेतन्याहू ने कहा कि चाहे कोई समझौता हो या न हो, वे ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे।

ये भी पढ़ें : Lucknow Fire Incident Update : लखनऊ अग्निकांड जांच के लिए सीएम ने एसआईटी की गठित

  • TAGS
  • [post_tags]