Emergency in the country : आखिरकार इलाहाबाद कोर्ट का एक फैसला कैसे बना आपातकाल का कारण

0
296
Emergency in the country : आखिरकार इलाहाबाद कोर्ट का एक फैसला कैसे बना आपातकाल का कारण
Emergency in the country : आखिरकार इलाहाबाद कोर्ट का एक फैसला कैसे बना आपातकाल का कारण

देश में 21 माह तक चला आपातकाल का दौर, राजनीतिक संगठनों से लेकर आम आदमी के अधिकारों को कुचला गया

Emergency in the country (आज समाज), नई दिल्ली : 25 जून 1975 को जब देशवासी चेन की नींद सो रहे थे तो शायद उन्हें यह मालूम नहीं था कि अगली सुबह उनकी जिंदगी को बदल देगी। 25 जून रात्री को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी थी। पूरे देश में हालात बदल चुके थे। 26 जून सुबह से ही देशभर में राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ आम लोगों को भी गिरफ्तार करके जेल में भेजा जाने लगा। आपातकाल का यह दौर देश में पूरे 21 माह चला।

इस दौरान राजनीतिक दलों से लेकर आम लोगों के अधिकारों को कुचला गया। इसी कारण 25 जून 1975 की रात भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे विवादास्पद रातों में से एक मानी जाती है। आपातकाल लागू होते ही न केवल राजनीतिक दलों बल्कि आम आदमी पर भी बंदिशे लगा दी गई। इसके साथ ही नागरिकों के कई मौलिक अधिकार सीमित कर दिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई, हजारों विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया और केंद्र सरकार के हाथों में असाधारण शक्तियां केंद्रित हो गईं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट का यह फैसला बना आपातकाल की नींव

12 जून का इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला समझने के लिए 1971 में जाना होगा। जब लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने समाजवादी नेता राज नारायण को हराया था। चुनाव में हार के बाद राज नारायण ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी ने चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी और अधिकारियों का दुरुपयोग किया। उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रचार में सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल किया गया और सरकारी कर्मचारी उनके चुनाव अभियान में शामिल रहे।

करीब चार साल तक चली सुनवाई के बाद 19 मार्च 1975 को एक अभूतपूर्व घटना हुई। इंदिरा गांधी अदालत में गवाही देने वाली भारत की पहली प्रधानमंत्री बनीं। उन्होंने लगभग पांच घंटे तक न्यायालय में सवालों के जवाब दिए। इसके बाद 12 जून को इहालाबाद हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया। इसके 13 दिन बाद 25 जून की रात को देश में आपातकाल लगा।

विपक्षी दलों ने मांगा इंदिरा गांधी से इस्तीफा

फैसले के अगले ही दिन विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति भवन तक मार्च किया और इंदिरा गांधी के इस्तीफे की मांग की। उनका तर्क था कि जब चुनाव अवैध घोषित हो चुका है तो नैतिक रूप से प्रधानमंत्री पद पर बने रहना उचित नहीं है। प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा इंडिया आफ्टर नेहरू में लिखते हैं कि कांग्रेस ने इंदिरा गांधी के समर्थन में व्यापक राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हरियाणा के तत्कलीन मुख्यमंत्री बंसीलाल बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकतार्ओं और समर्थकों को दिल्ली लाने लगे, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि पार्टी और जनता का बड़ा हिस्सा अब भी प्रधानमंत्री के साथ है। उनके समर्थन में नारे लगाए गए, जबकि इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश जगमोहनलाल सिन्हा के पुतले भी जलाए गए। इसके बाद देश में हालात लगातार बदलते गए और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन लगातार जारी रहा। इस दौरान 25 जून की रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारतीय लोकतंत्र से ऊपर जाकर देश में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी।

ये भी पढ़ें : Emergency in the country : 51 साल पहले आधी रात को आया भारतीय राजनीति पर सबसे बड़ा संकट

  • TAGS
  • [post_tags]