LPG Gas Crisis Charges: होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे एलपीजी चार्ज, ऐसा किया तो कार्रवाई होगी

0
265

5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूलने का मामला आया था
LPG Gas Crisis Charges, (आज समाज), नई दिल्ली: एलपीजी संकट के बीच सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने कहा कि होटल-रेस्टोरेंट को अपनी सभी इनपुट कॉस्ट को मेन्यू में दी गई कीमतों में ही शामिल करना होगा। होटल-रेस्टोरेंट ग्राहकों से एलपीजी चार्ज नहीं ले सकेंगे। केंद्र सरकार ने कहा कि रेस्टोरेंट अपने बिल में खाने की कीमत के अलावा केवल सरकारी टैक्स जोड़ सकेंगे। अगर कोई रेस्टोरेंट गैस की बढ़ती कीमतों या किसी अन्य आॅपरेशनल खर्च का हवाला देकर बिल में अलग से चार्ज जोड़ता है, तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

कैफे ने नींबू पानी पर 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूला था

बेंगलुरु के एक कैफे ने नींबू पानी के बिल पर 5% गैस क्राइसिस चार्ज लगाया था। ग्राहक ने दो मिंट लेमोनेड आॅर्डर किए, जिनकी कुल कीमत 358 रुपए थी। कैफे ने 17.90 (5%) डिस्काउंट दिया, फिर जीएसटी के साथ 5% यानी 17.01 गैस क्राइसिस चार्ज जोड़ा। इससे कुल बिल 374 हो गया।

ये भी पढ़ें : US-Israel Iran War: ईरानी नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसिरी मारे गए: इजरायल मीडिया

  • TAGS
  • [post_tags]