West Bengal Assembly Electon: बंगाल में भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प

0
345
West Bengal Assembly Electon: बंगाल में भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प
West Bengal Assembly Electon: बंगाल में भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प

बासंती (एससी) विधानसभा क्षेत्र में हुई घटना, 20 से ज्यादा लोग घायल
West Bengal Assembly Electon, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार पूरे चरम पर है। आज दक्षिण 24 परगना जिले में प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। घटना बासंती (एससी) विधानसभा सीट पर हुई है। इस झड़प में 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने का समाचार है। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में भी लिया है। इस सीट पर 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण में मतदान होना है।

उधर, चुनाव आयोग ने बताया कि पिछले एक महीने में 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे लोगों से 17.44 करोड़ कैश जब्त किया है। इनमें 37.68 करोड़ (16.3 लाख लीटर) की शराब, 167.38 करोड़ के ड्रग्स, 23 करोड़ की कीमती धातुएं और 163.30 करोड़ से अधिक के अन्य मुफ्त सामान शामिल हैं।

देश के वास्तविक नागरिकों के खिलाफ साजिश रच रही भाजपा

वहीं टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर एसआईआर की आड़ में देश के नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी में टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय के समर्थन में प्रचार करते हुए उन्होंने भाजपा पर धर्म के आधार पर राजनीति करने और लोगों का ध्यान आजीविका और आवास जैसे मूलभूत मुद्दों से भटकाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, केंद्र में भाजपा सरकार देश के वास्तविक नागरिकों के खिलाफ साजिश रच रही है। एसआईआर के नाम पर सौ साल से यहां रह रहे लोगों को अपनी नागरिकता का प्रमाण देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

ममता बनर्जी हताशा में बोल रही हैं

उधर, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा, सभी लोग बोल रहे हैं कि 4 मई दीदी गई’। ममता बनर्जी हताशा में बहुत सारी बातें बोल रही हैं। पश्चिम बंगाल सरकार भी पहले एश्ट को बदलने का काम कर चुकी है। उनकी अभी भी 2 महीने के लिए सरकार है इसलिए उन्हें जो बोलना है बोलने दीजिए लेकिन उनका जाना तय है।

ये भी पढ़ें: कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]