हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार? आज शाम 6.30 बजे आएंगे एग्जिट पोल

0
499
Himachal Pradesh Exit Poll

आज समाज डिजिटल, Himachal Pradesh Exit Pollहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोट आज शाम साढ़े 6 बजे आएंगे। गुजरात में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अलग-अलग न्यूज चैनल्स और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल (Exit Poll 2022) आएंगे। लेकिन आपको बता दें कि एग्जिट पोल हमेशा पूरी तरह सही तो नहीं होते मगर इससे मोटा-मोटा अनुमान लग जाता है कि किसकी सरकार बनने जा रही है। (Himachal Assembly Election)

दरअसल, हिमाचल के लोग रिजल्ट से पहले एग्जिट पोल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बची चुनाव आयोग ने आज शाम 6.30 बजे से हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे प्रकाशित करने की अनुमति दे दी है। हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ट्वीट किया, “आयोग की अधिसूचना के अनुसार, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आम चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे 5 दिसंबर, 2022 को शाम 6:30 बजे के बाद ही जारी किए जा सकते हैं।

सभी पार्टियां कर रही दावे

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ और मतगणना आठ दिसंबर को होनी है। चुनाव आयोग की एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, राज्य में लगभग 74.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 12 नवंबर को पोलिंग के बाद से ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के दावे कर रही है। वहीं भाजपा नेता भी कह रहे हैं कि उन्हें बहुमत मिलने जा रहा है।

दोनों ही दलों को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला और कुछ निर्दलीय जीते तो दोनों पार्टियां उनकी मदद से सरकार बनाने की कोशिश कर सकती हैं। वहीं भाजपा भी पूरी तरह से आश्वास्त है कि इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेगा और एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। हालांकि असली चुनावी नतीजे तो 8 दिसम्बर को ही आएंगे।

13 नवंबर को चुनाव आयोग ने लगाई थी एग्जिट पोल के संचालन पर रोक

आपको पता ही होगा कि 13 नवंबर को  भारत के चुनाव आयोग ने 12 नवंबर से 5 दिसंबर 2022 तक किसी भी एग्जिट पोल के संचालन और एग्जिट पोल के परिणाम प्रकाशित करने पर रोक लगा दी थी। आयोग ने 12 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से 5 दिसंबर को शाम 5.30 बजे तक की अवधि अधिसूचित की, जिसके दौरान कोई भी एग्जिट पोल कराने और परिणाम प्रकाशित करने पर रोक होगी।

ये भी पढ़ें : Gujarat Assembly Election 2022 Updates : पीएम मोदी ने डाला वोट, एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब

ये भी पढ़ें : Delhi MCD Election Voting Updates

ये भी पढ़ें : Navy Day पर बोले पीएम मोदी : भारत में हमें आपके समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व

ये भी पढ़ें : मुंबई में धारा 144 लगाने के आदेश, 2 जनवरी तक प्रदर्शन, बैठकों समेत इन एक्टिविटीज पर पूर्णत: रोक

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE