Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी

0
176
Weather Update: बारिश के दौरान कई इलाकों में भारी जाम की स्थिति देखी गई।
Weather Update: बारिश के दौरान कई इलाकों में भारी जाम की स्थिति देखी गई।

यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, 92 गांवों में फसलें खराब
(आज समाज), नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। संगम विहार, दुर्गा विहार और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भर गया। घरों-दुकानों में पानी घुस गया। गाड़ियां फंस गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब मौसम के कारण 15 फ्लाइट्स डायवर्ट की गई। वहीं 250 उड़ानें लेट हैं। बारिश के कारण हुए जलजमाव के बीच ट्रैफिक का भी बुरा हाल है। बारिश के दौरान कई इलाकों में भारी जाम की स्थिति देखी गई।

इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

उड़ानों पर भी असर, 14 फ्लाइड दिल्ली से डायवर्ट

बारिश के कारण हवाई यात्रा पर भी असर पड़ा। 15 फ्लाइट्स डायवर्ट की गई है। इनमें 2 इंटरनेशनल फ्लाइट शामिल हैं। 11 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की गई। 2 फ्लाइट चंडीगढ़ भेजी गई। 1 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की गई। वहीं, 250 फ्लाइट्स लेट हैं। स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस ने पैसेंजर्स को एडवाइजरी जारी की। यात्रियों से कहा कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।

यूपी के 19 जिलों में बाढ़, 26 गांव टापू बने

यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 19 जिलों में बाढ़ आ गई। 92 गांवों में फसलें खराब हुई हैं, जबकि 26 गांव टापू बन गए हैं। काशी में गंगा का पानी बढ़ने से दशाश्वमेध घाट की पुलिस चौकी डूब गई। प्रयागराज के दारागंज घाट का शमशान डूब गया, जिससे सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। ललितपुर में एक युवक की बाइक पुल पर पानी के तेज बहाव में बह गई।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट


राजधानी के अलावा, देश के कई हिस्सों के लिए भी मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।

गुरुग्राम में 25 अगस्त से घर से काम करने की सलाह

साइबर सिटी गुरुग्राम में भारी बारिश को देखते हुए मंगलवार के लिए सभी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के लिए सलाह जारी की गई है। जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह एडवाइजरी जारी की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिले के सभी कॉरपोरेट कार्यालयों तथा सरकारी और निजी स्कूलों/संस्थानों को 25 अगस्त से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए मार्गदर्शन करने की सलाह दी है। साथ ही कक्षाएं आॅनलाइन करने की सलाह दी गई है।

इन इलाकों में जलभराव की स्थिति हुई पैदा

भारी बारिश के चलते दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से लेकर गोल्फ कोर्स रोड, साइबर हब, सिग्नेचर टावर, शंकर चौक, सेक्टर-57 और आसपास के इलाकों में भारी जाम की स्थिति बन गई। पुरानी न्यू कॉलोनी, सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-8 सहित कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

हीरो होंडा चौक तक पहुंचने में 50 मिनट का समय

सिग्नेचर टॉवर से हीरो होंडा चौक तक पहुंचने में आज कम से कम 50 मिनट का समय लगा। साइबर हब के पास गेटवे टॉवर मेट्रो स्टेशन के सामने एक्सप्रेसवे का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया, जिससे इस प्रमुख मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। शीतला माता रोड जलभराव के कारण सबसे अधिक प्रभावित रहा।

दिल्ली-एनसीआर में कहां-कितनी हुई बारिश

  • जनकपुरी- 67 मिलीमीटर
  • गुरुग्राम- 52 मिलीमीटर
  • छत्तरपुर- 57 मिलीमीटर
  • पीतमपुरा- 35 मिलीमीटर
  • सफदरगंज- 29 मिलीमीटर
  • फरीदाबाद- 54 मिलीमीटर

ये भी पढ़ें: दो तलाक के बाद तीसरी पत्नी ने काटा पति का पेट, आंते निकालकर लिफाफे में भरी, लीवर व किडनी भी गायब

  • TAGS
  • [post_tags]