Dhirendra Shastri: चार बच्चे पैदा करो, एक आरएसएस को दे दो: धीरेंद्र शास्त्री

0
221
Dhirendra Shastri: चार बच्चे पैदा करो, एक आरएसएस को दे दो: धीरेंद्र शास्त्री
Dhirendra Shastri: चार बच्चे पैदा करो, एक आरएसएस को दे दो: धीरेंद्र शास्त्री

कहा- भारत शास्त्र और शस्त्र दोनों से चलता, यहां माला और भाला का संगम
Dhirendra Shastri, (आज समाज), खजुराहो: चार बच्चे पैदा करो। उनमें से एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को दे दो, ताकि वह दूसरों को बचाने के काम आए। यह कहना है बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री का। धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार को भारतदुर्गा मंदिर के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद थे। शास्त्री ने कहा, जब कहीं आपदा आती है, तो लोग जान बचाकर भागते हैं, लेकिन संघ के कार्यकर्ता वहां जाकर लोगों की जान बचाते हैं।

केवल बंसी बजाने से काम चलता, तो महाभारत का युद्ध कभी नहीं होता

उन्होंने कहा, नागपुर के कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में बन रहा भारतदुर्गा मंदिर लोगों को याद दिलाएगा कि भारत शास्त्र और शस्त्र दोनों से चलता है। यह माला और भाला का संगम है। हमारे देवी-देवताओं के हाथों में भी शस्त्र हैं। अगर केवल बंसी बजाने से काम चलता, तो महाभारत का युद्ध कभी नहीं होता।

भारत में नारी को भोग्या नहीं पूज्या माना जाता है

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, दुनिया के किसी अन्य देश में मातृशक्ति को वह सम्मान नहीं मिलता, जो भारत में मिलता है। क्या कभी किसी ने पाकिस्तान माता या चीन माता की जय सुनी है। केवल भारत ही ऐसा देश है, जहां नारी को भोग्या नहीं, बल्कि पूज्या माना जाता है।

हम जल्द ही अखंड भारत की ओर बढ़ें

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भूमिपूजन के समय उनकी आंखें नम थीं, क्योंकि अब भारत नया इतिहास लिखने जा रहा है। उन्होंने हनुमान जी से प्रार्थना की कि भारत संतमय और भगवामय रहे और हम जल्द ही अखंड भारत की ओर बढ़ें।

यह भी पढ़ें : NDA Rajya Sabha: राज्यसभा में मजबूत एनडीए, बहुमत के लिए 18 सांसदों की दरकार

  • TAGS
  • [post_tags]