PM Modi News : लोगों में विश्वास आधारित प्रणाली मजबूत करना लक्ष्य : पीएम

0
213
PM Modi News : लोगों में विश्वास आधारित प्रणाली मजबूत करना लक्ष्य : पीएम
PM Modi News : लोगों में विश्वास आधारित प्रणाली मजबूत करना लक्ष्य : पीएम

राज्यसभा में जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) बिल, 2026 पारित होने के बाद पीएम का बयान आया सामने

PM Modi News (आज समाज), नई दिल्ली : वर्तमान बजट सेशन के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) बिल, 2026 पारित किया गया गया। राज्यसभा में इस बिल के माध्यम से 79 केंद्रीय कानूनों में 784 प्रावधानों में संशोधन किया है, ताकि छोटे अपराधों को सरल बनाया जा सके, व्यापार और जीवन दोनों को आसान बनाया जा सके और लोगों के उत्पीड़न पर रोक लगे। इससे जहां आम लोगों को न्याय सुगमता से और जल्द मिलने की उम्मीद जगी है वहीं अदालतों का बोझ भी जरूर कम होगा।

पीएम ने एक्स पर यह पोस्ट डाली

जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता और व्यापार के लिए एक बड़ी सफलता बताया। पीएम मोदी ने कहा कि यह बिल नागरिकों के लिए विश्वास आधारित प्रणाली को मजबूत करता है और पुराने नियमों और कानूनों को खत्म करने का काम करता है। इस बिल से मामलों का तेजी से निपटारा होगा और छोटे अपराधों को अपराध के दायरे से बाहर करके मुकदमों का बोझ कम होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने आगे कहा कि बिल तैयार करने में संपूर्ण परामर्श प्रक्रिया अपनाई गई और सभी सुझावों को ध्यान में रखा गया। बता दें कि विज्ञापन

जीवन और व्यापार को आसान बनाने में बड़ा कदम

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) बिल, 2026 पारित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संसद में जन विश्वास बिल 2026 का पारित होना भारत के लिए जीवन और व्यापार को सरल बनाने में एक विशाल कदम है। उन्होंने कहा कि कई कानूनी प्रावधानों को कम करने से नवभारत की सोच को साकार करना आसान होगा और आम नागरिकों और व्यवसायियों के लिए जिंदगी सरल होगी।

इस बिल से छोटे अपराधों का विवादास्पद पहलू समाप्त होगा और व्यापार का वातावरण सुधरेगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का यह उद्देश्य है कि देशवासियों की समस्याओं का ज्यादा से ज्यादा निपटारा कम अवधि में किया जा सके। शाह ने कहा कि हमारा प्रयास पूरे देश के लोगों को आसान और सुगम जीवन मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि हम समाज से अपराध कम करने के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]