Corona Update Today 26 Feb 2022 देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11 हजार 499 नए केस सामने आए

0
1591
Corona Update Today 31 March 2022
Corona Update Today 31 March 2022

Corona Update Today 26 Feb 2022 देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11 हजार 499 नए केस सामने आए

  • हरियाणा में पाए गए कुल 399 पॉजिटिव केस

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़ : 

Corona Update Today 26 Feb 2022 : देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामलों में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11 हजार 499 नए केस सामने आए हैं और 255 लोगों की मौत हो गई। कल 13 हजार 166 मामले दर्ज किए गए थे। यानी कल की तुलना में आज मामले 12.6 फीसदी घटे हैं। जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।

एक्टिव केस घटकर 1 लाख 21 हजार 881 हुए

Corona Update Today 26 Feb 2022

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 21 हजार 888 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 13 हजार 481 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 22 लाख 70 हजार 482 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

वहीं हरियाणा में कोरोना के 24578 सैंपल लिए गए जिनमें से 399 केस पॉजिटिव पाए गए। अब हरियाणा में कोरोना के कुल 2287 केस एक्टीव हैं। शुक्रवार को सबसे अधिक गुरुग्राम में 169 केस पॉजिटिव पाए गए।सबसे कम पानीपत , जींद व कैथल में एक एक केस पाया गया है।

Read Also : कष्ट निवारण समिति की बैठक में 14 में से पांच मामले हल Committee Meeting

Read Also : गर्भावस्था के दौरान चीनी की जगह खाएं गुड़ जानिए इसके कुछ लाभ Benefits Of Jaggery In Pregnancy

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE