Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर 1.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स

0
139
Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर 1.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स
Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर 1.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स

बढ़ते फॉलोअर्स को देखते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
Cockroach Janata Party, (आज समाज), नई दिल्ली: छह दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर गुरुवार शाम 5 बजे तक 1.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। यह देश की किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के 1.33 करोड़, भाजपा के 87 लाख, आप के 19 लाख और सीपीएआई (एम) के 2.35 लाख फॉलोअर्स हैं। सीजेआई सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में बनी इस पार्टी के एक्स पर भी 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे। हालांकि, एक्स अकाउंट गुरुवार करीब 12 बजे ब्लॉक हो गया।

सीजेपी का अकाउंट बैन

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि जैसी आशंका थी, वैसा ही हुआ। सीजेपी का अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है। एक्स के मुताबिक उसने भारत में स्थानीय नियमों, कोर्ट के आदेश या कानूनी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। 15 मई को सीजेआई सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। इसके एक दिन बाद सीजेपी पार्टी बनाई गई थी।

ये भी पढ़ें : UP Weather: बुंदेलखंड विश्व का सबसे गर्म, बांदा में आज भी पारा 48 रहने का अनुमान

  • TAGS
  • [post_tags]