Lucknow Fire Incident Update : लखनऊ अग्निकांड जांच के लिए सीएम ने एसआईटी की गठित

0
92
Lucknow Fire Incident Update : लखनऊ अग्निकांड जांच के लिए सीएम ने एसआईटी की गठित
Lucknow Fire Incident Update : लखनऊ अग्निकांड जांच के लिए सीएम ने एसआईटी की गठित

मामले में छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार

Lucknow Fire Incident Update (आज समाज), लखनऊ : गत दिवस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल में आग लगने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें से ज्यादात्तर युवा थे जिनकी उम्र 18 से 25 के बीच बताई जा रही है। वहीं कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत से नीचे कूद गए जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं देश शाम लगी इस आग के बाद जहां स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। वहीं सीएम आदित्यनाथ योगी ने भी देर रात उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इसमें दोषियों को चिह्नित करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया। वहीं, अलीगंज थाने में छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सात दिन में सीएम को सौंपनी है रिपोर्ट

सीएम के निर्देश पर गठित एसआईटी में संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और लखनऊ के एडीजी जोन प्रवीण कुमार सदस्य हैं। जांच दल सात दिन में रिपोर्ट सीएम को सौंपेगा। वहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए गए गौरव कुमार, एक्सेन कलेक्शन (बिजली विभाग) जानकीपुरम, कमलेंद्र कुमार सिंह, एफएसएसओ (फायर विभाग) इंदिरा नगर, अनिल कुमार, एई, एलडीए और प्रमोद पांडे, जेई-एलडीए के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

सोमवार रात पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक मदेयगंज निवासी वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, अलीगंज निवासी पेट शॉप के मालिक रामकृष्ण उपाध्याय, एनिमेशन सेंटर के संचालक बालागंज निवासी तूशॉक कृष्णा जायसवाल और किरायेदार सुरेश कुमार शाहू निवासी केशवनगर, मड़ियांव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एफआईआर में नामजद आरोपी धीरेंद्र शुक्ला और सुरेंद्र शुक्ला की तलाश जारी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक पुरनिया चौकी इंचार्ज शुभम तिवारी की तहरीर पर छह नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।