Monsoon Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, पूरी ताकत से आगे बढ़ रहा

0
152
Monsoon Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, पूरी ताकत से आगे बढ़ रहा
Monsoon Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, पूरी ताकत से आगे बढ़ रहा

जल्द देश के मध्यवर्ती हिस्सों को करेगा कवर, उत्तर भारत में इस सप्ताह के अंत तक मानसून पूर्व बारिश की संभावना

Monsoon Update (आज समाज), नई दिल्ली : देश में एक बार फिर से मौसम तेजी से बदल रहा है। दो हफ्ते तक धीमी चाल से चलने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है और मध्य भारत की तरफ से तेजी से बढ़ रहा है। आईएमडी के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को पुष्टि की है कि मानसून अब पूरी ताकत के साथ देश के मध्यवर्ती क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। इस नए संवेग से खरीफ की फसलों की बुआई में तेजी आएगी और उत्तर-मध्य भारत को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

मानसून अब महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों को कवर कर लिया है, साथ ही कर्नाटक के बाकी बचे इलाकों में भी पहुंच गया है। अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों, तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हैं।

कई राज्यों में चल रही धूल भरी आंधी

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों, झारखंड, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में 40-81 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान ने कहर बरपाया। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ी और लू जैसे हालात रहे। उधर, झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश के दौरान बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा खूंटी जिले में 4 मौतें दर्ज की गई, जबकि रामगढ़ में दो और लोहरदगा, देवघर, जामतारा, साहिबगंज और गिरिडीह जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

हिमाचल-जम्मू कश्मीर में बारिश का दौर जारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग दर्रा समेत पांगी की ऊंची चोटियों पर सोमवार को बर्फबारी हुई। कुल्लू और चंबा जिलों के निचले इलाकों में जमकर बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में बारिश तथा अंधड़ चला। हल्की बारिश और बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है। हालांकि, ऊना 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है।

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के कंडी इलाके में रविवार देर रात अचानक बादल फटने से बाढ़ आ गई और कई इलाके पानी में डूब गए और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुए। हालांकि, गनीमत रही कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। कश्मीर घाटी में सुबह तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद बादल छाए और देखते ही देखते तूफानी बारिश शुरू हो गई, जिसमें कई घरों की छतों के टिन उड़ गए।

ये भी पढ़ें : Lucknow Fire Incident Update : लखनऊ अग्निकांड जांच के लिए सीएम ने एसआईटी की गठित

  • TAGS
  • [post_tags]