Weather Update Today : उत्तर भारत में 12 तक बारिश के आसार

0
292
Weather Update Today : उत्तर भारत में 12 तक बारिश के आसार
Weather Update Today : उत्तर भारत में 12 तक बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आएगा मौसम में बदलाव

Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर से यह संभावना जताई है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तर भारत में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में 12 मई तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना रह सकता है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में गर्मी और शाम के समय आंधी-बौछारों का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

मई में अभी तक सामान्य से कम तापमान

पश्चिमी विक्षोभ की लगातार सक्रियता के चलते उत्तर भारत में मई के पहले सप्ताह में अभी तक सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया है। जिससे लोगों को गर्मी और लू से निजात मिली है। आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल के अंतिम 10 दिनों में लोग अत्याधिक गर्मी और बढ़ते तापमान से परेशान हो गए थे। जिससे उन्हें अप्रैल के पहले सप्ताह में राहत मिली।

देश में अन्य हिस्सों में इस तरह रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप और दक्षिण केरल तट के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण और कई ट्रफ रेखाओं के कारण देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। इसके अलावा 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 11 से 13 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड में 8 मई को हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पूर्वोत्तर में लगातार बरस रहे बादल

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होगी, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।पूर्वोत्तर भारत में मानसून जैसे हालात बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis Update : होर्मुज जलडमरूमध्य में चरम पर तनाव

  • TAGS
  • [post_tags]