अब तक 151 सीट जीत चुकी, कई पर पार्टी की मजबूत लीड, जल्द चुनाव आयोग कर सकता है अधिकारिक घोषणा
Bangladesh Voting Result Live (आज समाज), ढ़ाका : आखिरकार बांग्लादेश में डेढ़ साल बाद चुनाव के द्वारा जनता ने अपनी सरकार चुन ली है। ज्ञात रहे कि बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद से वहां पर राजनीतिक अशांति और हिंसा का लंबा दौर चला। इसके बाद कल यानी 12 फरवरी को हुए चुनाव के बाद बांग्लादेश की जनता ने बीएनपी को देश की सत्ता सौंपने का फैसला सुना दिया।
बांग्लादेश में अभी भी वोटों की गिनती जारी है। अभी तक मिले परिणाम में बीएनपी पूर्ण बहुमत हासिल कर चुकी है। पार्टी 15 सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। जबकि जमात-ए-इस्लामी 43 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही है। इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश को एक सीट और अन्य दलों को अबतक चार सीटें मिली हैं।
299 सीटों के लिए हुआ था चुनाव
बांग्लादेश में कल 13वें संसदीय चुनाव के लिए 299 सीटों पर मतदान कराए गए। आज नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के करीब डेढ़ साल बाद पहली बार आम चुनाव कराए गए हैं। मुख्य मुकाबला बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच है। अवामी लीग चुनाव से बाहर है। चुनाव आयोग अब कभी- भी आधिकारिक एलान कर सकता है। बांग्लादेशी मीडिया के हवाले से दावा किया है कि बीएनपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि कट्टरपंथी दलों को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका।
चुनाव के दौरान कुछ जगह हुई झड़पें
बांग्लादेश में आम चुनाव कराने चुनाव आयोग और सुरक्षा एजेंसियों के लिए काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण माने जा रहे थे। हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बाद बड़े स्तर पर हिंसा की खबरें नहीं आई। केवल एक दो जगहों पर छोटे धमाके होने की सूचना मिली जबकि कुछ जगह प्रतिद्धंदी पार्टियों के कार्यकर्ताओं की आपसी झड़पें हुई। कुल मिलाकर चुनाव आशा से ज्यादा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। दो दिन पहले चुनाव आयोग का एक बयान सामने आया था जिसमें बताया गया था की देश में आधे से ज्यादा मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील हैं।


