Bangladesh Election Result Live : 17 साल बाद देश लौटे तारिक रहमान बनेंगे पीएम

0
198
Bangladesh Election Result Live : 17 साल बाद देश लौटे तारिक रहमान बनेंगे पीएम
Bangladesh Election Result Live : 17 साल बाद देश लौटे तारिक रहमान बनेंगे पीएम

चुनावी नतीजों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बहुमत मिलने के बाद पीएम पद के लिए उनकी दावेदारी सबसे मजबूत

Bangladesh Election Result Live (आज समाज), ढ़ाका : बांग्लादेश में 2024 के तख्तापलट के बाद हुए आम चुनाव में देश की जनता ने कट्टरपंथियों को सबक सिखाते हुए अपना फैसला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के हक में सुनाया है। पार्टी ने चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है और उसकी सरकार बनना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और जियाउर रहमान के बेटे तारिक रहमान को प्रधानमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि बीएनपी की बैठक अब से कुछ देर बाद होगी जिसके बाद पीएम पद के लिए नेता की घोषणा की जाएगी। लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि बीएनपी को जो देश की जनता ने जनादेश देते हुए बहुमत दिलाया है वह केवल तारिक रहमान की वजह से ही संभव हुआ है। इसलिए यह तय माना जा रहा है कि पार्टी तारिक रहमान को ही अपना नेता और देश का प्रधानमंत्री चुनेगी। इस तरह से उनकी वतन वापसी के बाद से ही माना जा रहा था कि वर्षों से सत्ता से बाहर रहने के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की एक बार फिर सियासत के शीर्ष पर होगी।

मां की मौत के बाद संभाली पार्टी की बागडोर

तारिक रहमान बीते साल दिसंबर में ढाका लौटे, जहां उनकी पार्टी के हजारों समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। वह अपनी पत्नी जुबैदा और बेटी जाइमा के साथ ढाका पहुंचे थे। रहमान की मां और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया लंबे समय से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थीं। बेटे के बांग्लादेश लौटने के बाद 30 दिसंबर 2025 को उनका निधन हो गया। मां के निधन के बाद तारिक रहमान ने बीएनपी की बागडोर संभाल ली।

उनके आने से जमात ए इस्लामी की भी मुश्किलें बढ़ गईं। तारिक रहमान बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के सबसे बड़े बेटे हैं। उनकी उम्र 60 वर्ष है। उनकी मां 1991 में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। उनके पिता बांग्लादेश में सेना प्रमुख और देश के छठे राष्ट्रपित रहे थे। 2008 में रहमान देश छोड़कर लंदन चले गए थे। 2018 से विदेश से ही बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Bangladesh Voting Result Live : बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को पूर्ण बहुमत

  • TAGS
  • [post_tags]