Chandigarh Bomb Blast: चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट

0
407
Chandigarh Bomb Blast: चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट
Chandigarh Bomb Blast: चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट

पूरे शहर में अलर्ट
Chandigarh Bomb Blast, (आज समाज), चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ है। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। ब्लास्ट के बाद वहां पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंककर भाग रहा है। इस दौरान धमाके की भी आवाज सुनाई देती है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भाजपा आॅफिस पर हमले का है।

सीसीटीवी में 2 संदिग्ध नजर आए

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें मौके पर हैं। बम व डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों के जरिए पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है। टीम ने विस्फोटक के टुकड़ों की भी जांच की। पुलिस को सीसीटीवी में 2 संदिग्ध नजर आए हैं। ये दोनों बाइक पर भाजपा आॅफिस के आसपास आते-जाते नजर भी आ रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स भी मौके पर पहुंच गई है।

स्कूटी किसकी थी पता नहीं चल सका

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, उसमें जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए हैं।

यह स्कूटी किसकी थी अभी कोई सूचना नहीं है। भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है। वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और नमूने जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: नाटो कागजी शेर, हम इससे बाहर निकलने पर विचार कर रहे: ट्रम्प

  • TAGS
  • [post_tags]