Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा

0
130
Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा
Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा

निर्विरोध चुने गए रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट
Rajya Sabha Election, (आज समाज), भोपाल/दिल्ली: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए है। चुनाव आयोग की ओर से भाजपा के रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट को निर्वाचन सर्टिफिकेट दे दिए गए हैं। दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के खिलाफ पार्टी की याचिका पर सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कांग्रेस के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मामले की सुनवाई आज ही की जाए, क्योंकि नाम वापस लेने की आखिरी समय-सीमा आज दोपहर 3 बजे तक है। इस पर चुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें अभी तक याचिका की कॉपी नहीं मिली है, इसलिए जवाब देने के लिए समय चाहिए। सिंघवी ने जवाब में कहा कि अगर सुनवाई अगले दिन भी हो, तो तब तक चुनाव का नतीजा घोषित नहीं किया जाए।

अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में कानून पहले से स्पष्ट है और याचिका को अगले दिन सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। सुनवाई टलने के बाद कांग्रेस ने फिर मांग की कि कोर्ट के फैसले तक चुनाव परिणाम घोषित न किए जाएं।

कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया था

दरअसल, तीसरी सीट के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस के पास संख्या बल भी था, लेकिन 9 जून को नटराजन का नामांकन फॉर्म निरस्त कर दिया गया था। इसके खिलाफ बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात की थी। कांग्रेस की शिकायत पर आयोग की तरफ से कोई बयान नहीं आया था।

ये भी पढ़ें: गृहिणी के लिए होममेकर के बजाय नेशन बिल्डर शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]