Himachal Pradesh Assembly Election : भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 5 महिलाएं शामिल

0
542
BJP Released First List

आज समाज डिजिटल, BJP Released First List : हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके खिलाफ कांग्रेस के चेतराम मैदान में हैं। इनके अलावा भाजपा की ओर से अनिल शर्मा को मंडी से टिकट मिला है।

वहीं सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने 5 महिलाओं को भी टिकट दिया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होंगे और 8 दिसंबर को मतगणना होगा।

विधानसभा की कुल 68 सीटें

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें आरक्षित हैं। 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं। हिमाचल प्रदेश की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी को खत्म हो रहा है। 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई थी। चुनाव में भाजपा 44, तो कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी।

मंगलवार रात हुई भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक

बता दें कि मंगलवार रात दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक-एक सीट पर मंत्रणा की।

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सवार्नंद सोनोवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई प्रादेशिक नेता मौजूद हुए।

ये भी पढ़ें : Global Hunger Index Report 2022 : भारत में भूखमरी श्रीलंका और पाकिस्तान से ज्यादा, चिंता बढ़ा रही ये रिपोर्ट

ये भी पढ़ें : आबकारी नीति में घोटाला मामला : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई करेगी पूछताछ

ये भी पढ़ें : ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ फेम वैशाली ठक्कर की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुलेगा मौत का राज

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE