कौन बनेगा प्रधानमंत्री, आज रात तक तस्वीर पूरी तरह हो जाएगी स्पष्ट
Nepal Election Result Live (आज समाज), काठमांडू : भारत के पड़ौसी देश नेपाल में गत दिवस हुए मतदान की गणना जारी है। आज रात तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस पार्टी के हाथ में सत्ता की चाबी आएगी। मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, देश की पुरानी और बड़ी पार्टियां जैसे नेपाली कांग्रेस और सीपीए-यूएमएल नंबर दो और तीन पर बनी हुई है। चुनाव आयोग के अनुसार, वोटों की गिनती गुरुवार देर रात शुरू हुई। शुक्रवार रात तक गिनती का काम पूरा की उम्मीद है।
पिछले साल जेन-जी के आंदोलन के चलते गिरी थी सरकार
साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल में पहला आम चुनाव हो चुका है। पड़ोसी देश में आज आम चुनाव के परिणाम आने वाले हैं। नेपाल में प्रतिनिधि सभा (हाउस आॅफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के लिए हुए चुनावों के शुरूआती नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इन रुझानों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने सबको चौंकाते हुए 23 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, देश की पुरानी और बड़ी पार्टियां जैसे नेपाली कांग्रेस और सीपीए-यूएमएल फिलहाल सिर्फ तीन-तीन सीटों पर ही आगे चल रही हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, वोटों की गिनती गुरुवार देर रात शुरू हुई।
60 प्रतिशत हुआ था मतदान
नेपाल में गुरुवार को हुए मतदान में करीब 60 प्रतिशत वोटिंग हुई। यह चुनाव नेपाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि पिछले साल केपी शर्मा ओली की गठबंधन सरकार को हटाने के लिए युवाओं (जेन-जी) ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किए थे। उस बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल के बाद देश में यह पहला चुनाव है। शुरूआती रुझान संकेत दे रहे हैं कि जनता इस बार पारंपरिक पार्टियों के मुकाबले नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा जता रही है।
ये तीनों प्रत्याशियों में मुख्य मुकाबला
1. बालेन शाह : 35 वर्षीय बालेन का जन्म 1990 में काठमांडू में हुआ था, जब नेपाल में माओवादी गृहयुद्ध चल रहा था। पेशे से वह एक सिविल इंजीनियर हैं और राजनीति में आने से पहले एक अंडरग्राउंड हिप-हॉप आर्टिस्ट (रैपर) हुआ करते थे। उनके गानों में अक्सर भ्रष्टाचार और असमानता का कड़ा विरोध देखने को मिलता था, जिससे उन्हें युवाओं के बीच खासी पहचान मिली।
2. केपी शर्मा ओली : 74 वर्षीय और चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके ओली कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ नेपाल-यूएमएल के नेता हैं। ओली नेपाल के सबसे अनुभवी और सियासी ध्रुवीकरण करने वाले प्रमुख नेताओं में से एक हैं।
3. पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ : 71 वर्षीय पूर्व माओवादी नेता और तीन बार के प्रधानमंत्री प्रचंड अब नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं और वह भी प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में गिने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Sukhoi-30 MKI Crash : असम सुखोई हादसे में दोनों पायलट शहीद


