Amit Shah: गृह मंत्री ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर 15 किमी के दायरे में सभी अवैध निर्माण गिराने के दिए निर्देश

0
282
Amit Shah
Amit Shah: गृह मंत्री ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर 15 किमी के दायरे में सभी अवैध निर्माण गिराने के दिए निर्देश
  • 9 देशों से जुड़ती हैं भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं

Amit Shah, (आज समाज), नई दिल्ली: केंद्र सरकार का अवैध घुसपैठ और आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस का रुख लगातार जारी है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के भीतर भी जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करना शुरू कर दिया है। आईबी पर 15 किमी के दायरे में अगर किसी भी तरह का गैर-कानूनी निर्माण होगा उसे गिरा दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों से नीति का सख्ती से पालन करने को कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अधिकारियों से नीति का सख्ती से पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि देश भर में जितनी भी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं हैं, वहां से 15 किमी के अंदर जितने भी गैर-कानूनी निर्माण हुए हैं, उन्हें ध्वस्त कर दिया जाए। बता दें कि आईबी के आसपास हाल ही के बर्षों से कुछ अवैध निर्माण हुए हैं और केंद्र का इन पर फोकस है।

9 देशों से जुड़ती हैं अंतरराष्ट्रीय सीमाएं

बता दें कि भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं 9 देशों से जुड़ती हैं। इनमें से जमीनी सीमा सात देशों को छूती है और भारत की तटरेखा दो देशों की तटरेखा को छूती है। सात देशों में नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार, चीन, भूटान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान शामिल हैं। वहीं तटरेखा जिन दो देशों से जुड़ती है उनमें मालदीव और श्रीलंका शामिल हैं।

जिलाधिकारियों को दी हैं कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां  

रिपोर्टों के अनुसार अधिकारियों ने बताया है कि अमित शाह ने जिलाधिकारियों को सीमावर्ती इलाके के लिए कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी हैं। जिलाधिकारियों से कहा गया है कि सीमा क्षेत्र के बैंकों से होने वाले सब तरह के लेन-देन की कानूनी व वित्तीय नियमों की तामील सुनिश्चित करवाएं। इसके अलावा अवैध लेन-देन के लिए यूज होने वाले अकाउंट्स व फर्जी कंपनियों की जांच करें। फर्जी आधार कार्ड की पहचान करें व सीमा-पार से होने वाली तस्करी पर शिकंजा कसें। बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा उनकी फंडिंग के स्रोतों की जांच की जाए।

यह भी पढ़ें : Amit Shah: देश के दुश्मनों को लगातार कड़ा संदेश देता रहेगा आपरेशन सिंदूर

  • TAGS
  • [post_tags]