Maharashtra Election Result Update: मुंबई में शिंदे के सभी 29 पार्षद होटल में शिफ्ट

0
337
Maharashtra Election Result Update: मुंबई में शिंदे के सभी 29 पार्षद होटल में शिफ्ट
Maharashtra Election Result Update: मुंबई में शिंदे के सभी 29 पार्षद होटल में शिफ्ट

कैबिनेट मीटिंग में भी नहीं पहुंचे शिंदे-अजित, मेयर के लिए भाजपा को चाहिए 25 पार्षदों का समर्थन
Maharashtra Election Result Update, (आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव परिणाम के एक दिन बाद ही मुंबई में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। शिवसेना शिंदे गुट के सभी 29 पार्षदों को ताज होटल शिफ्ट कर दिया है। शिवसेना (शिंदे) के इस फैसले को मुंबई के मेयर पद से जोड़कर देखा जा रहा है। 227 पार्षदों वाली बीएमसी में बहुमत का आंकड़ा 114 है। भाजपा को मेयर बनाने के लिए 25 पार्षदों की जरूरत होगी।

भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है। उधर सूत्रों ने बताया कि शिंदे गुट और अजित पवार गुट को जितनी उम्मीद थी, परिणाम वैसा नहीं आया। दोनों डिप्टी सीएम अपनी पार्टियों की सीटें कम आने से नाराज हैं। शनिवार को महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक में भी दोनों उप मुख्यमंत्री नहीं गए। शिवसेना की ओर से कहा गया शिंदे बीमार हैं। उधर सीएम फडणवीस ने कहा, मेयर कौन बनेगा और कब चुना जाएगा। ये सभी फैसले मैं, एकनाथ शिंदे और हमारे पार्टी नेता मिलकर लेंगे। इस पर कोई विवाद नहीं है।

बीजेपी ने 17 निगमों में दर्ज की जीत

महाराष्ट्र में निगम चुनावों में बीजेपी ने कुल 29 नगर निगमों में से 17 पर जीत दर्ज की है। वहीं, उसके नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 8 निगमों में जीत हासिल की। इस तरह भाजपा गठबंधन को 25 नगर निगमों में जीत मिली है।

मनसे को उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली

वहीं चुनाव परिणाम के बाद मनसे चीफ राज ठाकरे ने कहा, दुख की बात है कि मनसे उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली, लेकिन हम हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं। हमारी लड़ाई मराठी लोगों, मराठी भाषा, मराठी पहचान और एक खुशहाल महाराष्ट्र के लिए है। यह लड़ाई हमारे वजूद की है। ऐसी लड़ाइयां लंबे समय तक चलती हैं।

मराठी लोग शिंदे को जयचंद के रूप में याद रखेंगे

शिवेसना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा, यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। यह तब तक ऐसे ही जारी रहेगी जब तक मराठी व्यक्ति को वह सम्मान नहीं मिल जाता जिसके वे हकदार हैं। संजय राउत ने कहा, अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना के जयचंद नहीं बनते, तो बीजेपी को मुंबई में कभी मेयर नहीं मिलता। मराठी लोग शिंदे को जयचंद के रूप में याद रखेंगे।

ये भी पढ़ें: घुसपैठियों को वोटर बना रही टीएमसी, आबादी का संतुलन बिगड़ रहा: पीएम मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]