PM Narendra Visit Assam: असम पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट से सरुसजाई स्टेडियम तक निकाला रोड शो

0
333
PM Narendra Visit Assam: असम पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट से सरुसजाई स्टेडियम तक निकाला रोड शो
PM Narendra Visit Assam: असम पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट से सरुसजाई स्टेडियम तक निकाला रोड शो

बागुरुम्बा दोहोउ 2026 में की शिरकत
PM Narendra Visit Assam, (आज समाज), गुवाहाटी: अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी असम पहुंच गए है। गुवाहाटी एयरपोर्ट पर पहुंचने पर सीएम हिमंत विस्वा सरमा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम ने एयरपोर्ट से सरुसजाई स्टेडियम तक रोड शो भी निकाला। इस दौरान सड़क के दोनों और लोगों की भीड़ मौजूद रही।

पीएम स्टेडियम में आयोजित बागुरुम्बा दोहोउ 2026 में शामिल हुए हैं। यह बोडो समुदाय का पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। पीएम रात में गुवाहाटी में रुकेंगे। रविवार को कालियाबोर जाएंगे, यहां 6,957 करोड़ के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे।

कल के कार्यक्रम

  • पीएम मोदी आज रात गुवाहाटी में रुकेंगे। 18 जनवरी को कालियाबोर जाएंगे, यहां 6,957 करोड़ रुपए के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। यह एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है जिसका मकसद ट्रैफिक जाम को कम करना और UNESCO विश्व धरोहर स्थल के आसपास वन्यजीवों की रक्षा करना है।
  • पीएम यहां दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साल 2026 का पीएम का यह पहला दौरा है। 20 दिसंबर 2025 में पीएम मोदी ने गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था। डिब्रूगढ़ में 10,601 करोड़ के ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया प्लांट की आधारशिला रखी थी।

ये भी पढ़ें: घुसपैठियों को वोटर बना रही टीएमसी, आबादी का संतुलन बिगड़ रहा: पीएम मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]