Mamata Banerjee: बंगाल में मां, माटी और मानुष की सरकार बनेगी: ममता बनर्जी

0
223
Mamata Banerjee: बंगाल में मां, माटी और मानुष की सरकार बनेगी: ममता बनर्जी
Mamata Banerjee: बंगाल में मां, माटी और मानुष की सरकार बनेगी: ममता बनर्जी

कहा- टीएमसी का मनोबल तोड़ने के लिए भाजपा के इशारे पर दिखाए एग्जिट पोल
Mamata Banerjee, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोला। ममता ने कहा, टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के लिए भाजपा के इशारे पर एग्जिट पोल दिखाए गए है। ममता ने दावा किया, बंगाल में मां, माटी और मानुष की सरकार बनेगी। टीएमसी बंगाल में 294 में से 226 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सत्ता में लौटेगी। उन्होंने केंद्रीय बलों पर चुनाव के दौरान भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का भी आरोप लगाया।

बंगाल में 92.84% हुई वोटिंग

गौरतलब है कि बंगाल की सभी 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। बंगाल के अलावा तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 4 मई को सभी राज्यों के चुनाव परिणाम आएंगे।

7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान

पांचों राज्यों में चुनाव के एग्जिट पोल बुधवार शाम को जारी हुए। बंगाल के 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा, 2 में टीएमसी सरकार का अनुमान जताया गया है। तमिलनाडु के 9 एग्जिट पोल में 6 में डीएमके की वापसी की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: रेप विक्टिम के अबॉर्शन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार