National Sports Day : शादीशुदा व बच्चों वाली महिलाएं भी खेल जगत में हासिल कर सकती हैं राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय ओहदा।

0
157
राष्ट्रीय खेल दिवस
राष्ट्रीय खेल दिवस
  • बरनाला की राष्ट्रीय नेटबॉल खिलाड़ी बनिता जोशी को उनकी खेल भावना और अच्छे प्रबंधन के लिए नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नेशनल जाइंट सेक्रेटरी का पद दिया है।

Aaj Samaj (आज समाज),  National Sports Day, अखिलेश बंसल, बरनाला:
देश में महिला सशक्तिकरण तेजी से हो रहा है, जिसके चलते केंद्र सरकार के इस मिशन में भी चार चांद लग रहे हैं। जहां महिलाएं चंद्रमा तक पहुंच गई हैं, वहीं राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले विभिन्न खेलों में भी महिला जगत ने धूम मचाई है। परिणाम यह है कि बच्चों वाली विवाहित महिलाएं भी खेल जगत में राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पदों पर आसीन होने लगी हैं। जिसकी मिसाल पंजाब के बरनाला की राष्ट्रीय नेटबॉल खिलाड़ी बनिता जोशी हैं, जिसने अपनी खेल भावना और अच्छे प्रबंधन के लिए नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया से राष्ट्रीय सह-सचिव का पद हासिल किया है।

शादी हुई, बच्चे हुए लेकिन नहीं छोड़ी खेल-

राष्ट्रीय नेटबॉल खिलाड़ी बनिता जोशी के पति करण अवतार कपिल, जो खुद एक नेटबॉल खिलाड़ी हैं और पंजाब स्टेट नेटबॉल एसोसिएशन के महासचिव के रूप में कार्यरत हैं, पेशे से एक वकील हैं। बनिता जोशी खुद पेशे से एक शिक्षिका हैं, जहां वह घरेलू जिम्मेदारियों और दो नन्हीं बच्चियों का पालन-पोषण करने के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं, इसके साथ ही वह अपने खेल करियर को आगे बढ़ाने के लिए भी विशेष समय निकालती हैं।

खेल प्रेमी परिवारों के लिए जीते गए पदक-

राष्ट्रीय खेल दिवस
राष्ट्रीय खेल दिवस

बनिता जोशी जिन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मध्य प्रदेश से प्राप्त की है। उनकी खेलों में रुचि अपने माता-पिता के समर्थन से विकसित हुई। शादी के बाद ससुराल में ऐसा परिवार भी मिला जिसने खेल को ही अपना आधार बना रखा है। जिसके चलते बनिता जोशी नेटबॉल से जुड़ीं और कड़ी मेहनत, लगन और जनून के दम पर प्रदेश और राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर संगठन को आगे बढ़ाना शुरू किया। इसके अलावा बनिता जोशी नेटबॉल कोचिंग में भी सेवाएं दे रही हैं।

टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दिलाया राष्ट्रीय खिताब-

राष्ट्रीय नेटबॉल खिलाड़ी बनिता जोशी ने जहां खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं राज्य नेटबॉल संगठन नेटबॉल प्रमोशन एसोसिएशन रजि. पंजाब से जुड़े राज्यभर के खिलाड़ियों सूत्रबद्ध किया। उनके सामने आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किये। उनके प्रबंधन को देखते हुए नेटबॉल की राष्ट्रीय खेल संस्था नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बनिता जोशी को नेशनल जायंट सेक्रेटरी का पद दिया है।

बनिता जोशी लेखिका भी हैं-

बनिता जोशी @ वानी कपिल एक लेखिका भी हैं, जिनके लेख वाशिंगटन (यूएसए) की साहित्य पत्रिका में प्रकाशित हो चुके हैं। वह सिर्जना और संवाद साहित्य सभा पंजाब की सदस्य भी हैं।

खेलों का विकास नियत पर निर्भर-बिनीता जोशी

एनएफआई की राष्ट्रीय सहसचिव और नेटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी बनिता जोशी का कहना है कि खेलों का विकास पंजाब राज्य के खेल विभाग के अधिकारियों, खेल मंत्री, पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन के अधिकारियों, खेल संगठनों के प्रमुखों की मंशा पर निर्भर करता है। आगे सब कुछ ठीक रहा तो खेल की दुनिया में सबसे ज्यादा मेडल लाने वालों में पंजाब राज्य का नाम सबसे ऊपर होगा।

यह भी पढ़ें : Mahendragarh News : ठेके में आग लगाने और नकदी छीनने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Haryana Women’s Development Corporation : मातृशक्ति उद्यमिता योजना से आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE