Nari Kalyan Samiti ने जरूरतमंदों को गर्म जैकेट्स बांटी

0
387
Nari Kalyan Samiti
Aaj Samaj (आज समाज),Nari Kalyan Samiti ,पानीपत : नारी कल्याण समिति की ओर से समिति की प्रधान कंचन सागर के निवास स्थान पर शनिवार को समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नीरू विज पत्नी प्रमोद विज शहरी विधायक और विशिष्ट अतिथि के तौर पर सिंगापुर से सक्रिय सदस्या कुसुम गुप्ता का भारत आने पर बैठक में नारी कल्याण समिति की सदस्याओं द्वारा स्वागत किया गया। नारी कल्याण समिति द्वारा नीरू विज के हाथों हॉली अपना स्कूल के 120 जरूरतमंद विद्यार्थियों को आयोजित बैठक में बुलाकर गर्म जैकेट बांटी गई, जिसमें समिति की अन्य सदस्याओं का भी सहयोग रहा। साथ ही विद्यार्थियों को जलपान भी दिया गया।

नारी कल्याण समिति हमेशा से ज़रूरत मंदों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अग्रणी रही

नीरू विज ने कहा कि सेवा एक भाव है जो अंतरात्मा से प्रकट होकर दूसरों के कष्टों का निवारण करता है। कहा गया है कि ‘परहित सरिस धर्म नहीं भाई, पर पीड़ा सम नहीं अधमाई’ अर्थात् सेवा में धर्म का भाव निहित हैं। सेवा से मलिनता दूर होती है, परिवार कलह से मुक्त होता है, समाज में विभेद उत्पन्न नहीं होते और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव सदैव विद्यमान रहता है।नारी कल्याण समिति सदैव सेवा कार्य के लिए तत्पर रहती है। नारी कल्याण समिति  की कर्मठ सदस्या योजना रोहिला द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की जीविका चलाने हेतु ई-रिक्शा भेंट की गई। समिति की प्रधान कंचन सागर ने कहा हम सभी के लिए यह खुशी और प्रेरणा का विषय यह है कि नारी कल्याण समिति हमेशा से ज़रूरत मंदों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अग्रणी रही है। समाज सेवा ही इस समिति का हमेशा ध्येय रहा है। बैठक में सभी सदस्यों के मनोरंजन के लिए रश्मि अखौरी और ज्योत्सना गर्ग ने कुछ गेम्स कराए।

नए साल 2024 का स्वागत करते हुए नए प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा की गई

सचिव ज्योतिका सक्सेना ने बीते साल 2023 में किए गए प्रोजेक्ट्स की रिपोर्ट पढ़ी और नए साल 2024 का स्वागत करते हुए नए जोश के साथ नए-नए प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा की गई। नए साल के स्वागत में सबने पूरी मस्ती की धूम मचाई व गीत गुनगुनाए। आयोजित बैठक की मुख्य यजमान कृष्णा अरोड़ा रहीं।कृष्णा अरोड़ा ने पांच सदस्याओं को उपहार दिए। मंच संचालन रश्मि अखौरी ने किया। खाने का प्रबंध राज नन्दा की देखरेख में हुआ। बैठक में ज्योतिका सक्सेना, सरोज आहूजा, शशि शर्मा, माधवी वर्मा, नीलम मेहता, संगीता अरोड़ा, ज्योत्सना गर्ग, कंवल सोई, रश्मि अखौरी, बिमला गुप्ता, कृष्णा अरोड़ा, निशा गर्ग, बबीता गर्ग, नीलम नागपाल, सुमन शिंगला, राज नन्दा, नीतू छाबड़ा, रवि मल्होत्रा, शारदा छाबड़ा, ज्योति रहेजा, अनीता बत्तरा, सिमरन, वीणा भाटिया, कृष्णा सडाना, डॉ.अंजु गर्ग,मोना मल्होत्रा शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 30 Dec 2023 : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, पढ़ें अपना राशिफल

यह भी पढ़ें  : Vijay International School Balana में हुई नये डिजिटल क्लास रूम की शुरुआत

Connect With Us: Twitter Facebook